Ajay Rohtasi
10/07/2026
करोड़ो रुपए की लागत से भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार गायक टुनटुन यादव जी ने, दिल्ली NCR ग्रेटर नोएडा में बनवाया "आराध्या गर्ल्स होस्टल" जो कि नॉलेज पार्क 3 के पास शारदा यूनिवर्सिटी के बहुत ही नजदीक है, भोजपुरी के लगभग सभी सुपरस्टारों के पास गायकी और अभिनय के अलावा अपना अपना निजी व्यवसाय भी है
10/07/2026
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में सोशल मीडिया पर चल रहे, विवाद कंट्रोवर्सी के बीच, भोजपुरी के बहुत ही अच्छे कलाकार विजय चौहान जी ने, छोटे कलाकारों का दर्द बयां करते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट से बहुत ही इमोशनल होकर पोस्ट किया है
"हर एक मध्यमवर्गीय कलाकार रोज अपने नए गाने को लेकर सपना देखता है। कि यार मेरा ये गाना अच्छा है,
लोग बहुत प्यार करेंगे और अगर ईश्वर तथा श्रोताओं की कृपा से मेरा गाना चल जाएगा तो मेरे मार्ग का विस्तार होगा परंतु दुर्भाग्यवश। तुरंत उच्चवर्गीय कलाकार बिना मतलब विवाद करके सुर्खियों में आ जाते हैं। जिसके कारण हम जैसे कलाकारों के अच्छे अच्छे गीत कहाँ चले जाते हैं पता ही नही चलता।अन्य भाषाओं में भी स्टार होते हैं।गाने बनते हैं।
मगर ये बुरी विडंबना केवल हमारे भोजपुरी में ही है। और ये धीरे धीरे भाषा को खोंखली करती जा रही है। कब रुकेगा ये सिलसिला। कब बढ़ेगी भोजपुरी।
सभी जानते हैं कि। अन्य भाषाओं से संगीत व सिनेमा उद्योगी आकर हमारी सभ्यता हमारी संस्कृति हमारे भाषा का सदुपयोग कर रहे हैं। किन्तु हम उसी मिट्टी में जन्म लेकर भी आज कुछ नही कर पा रहे हैं।
विचार करने योग्य बात है। और सवाल भी है कि इन सबका जिम्मेदार कौन है.?" Vijay Chauhan
09/07/2026
तमाम वाद विवाद,आरोप प्रत्यारोप, कंट्रोवर्सी के बाद भी, भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के ट्रेडिंग स्टार खेसारी लाल यादव का मगही गाना "केस तेरी रानी लड़ेगी" ने, यूट्यूब पर 20 मिलियन प्लस व्यूज का जादुई आंकड़ा, मात्र 30 दिनों में पार कर लिया है। 🙌🏻💐👏🏻
09/07/2026
भोजपुरी इंडस्ट्री में चल रहे विवादों के बीच, भोजपुरी की सुपरस्टार गायिका शिल्पी राज का तगड़ा कटाक्ष
"बर्बादी होई" पूरा भोजपुरी इंडस्ट्री में ए घरी जवन चलता, एह सिचुएशन में ई टाइटल फिट बैठता।
संदीप राज और क्वीन पलक की प्रस्तुति
"बर्बादी होई"
10 जुलाई को सुबह 6:30 बजे रिलीज हो रहा है
गायिका:शिल्पी राज
गीत के बोल: विजय चौहान
संगीत: कान्हा सिंह 🔥🙌🏻❤️
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the public figure
Telephone
Website
Address
Patna