Update News Bihar
दिल्ली में बड़ा हादसा: साकेत मेट्रो स्टेशन के पास भरभराकर ढही इमारत, मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए NDRF और फायर ब्रिगेड का संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
देश की राजधानी दिल्ली के साकेत मेट्रो स्टेशन के समीप से एक बेहद दर्दनाक और बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक बहुमंजिला इमारत अचानक ताश के पत्तों की तरह भरभराकर ढह गई। इमारत के गिरते ही पूरे इलाके में तेज धमाके जैसी आवाज हुई, जिसके बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के क्षेत्र में पूरी तरह अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया।
घटना की भयावहता को देखते हुए जिला प्रशासन और तमाम राहत एजेंसियां तुरंत अलर्ट मोड पर आ गईं। सूचना मिलते ही नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फोर्स , दिल्ली फायर सर्विस की कई गाड़ियां, दिल्ली पुलिस, दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ,दिल्ली नगर निगम, कैट्स एम्बुलेंस सेवा और सिविल डिफेंस की संयुक्त टीमें तत्काल मौके पर पहुंच गईं। सभी सुरक्षा और बचाव एजेंसियां आपसी समन्वय के साथ युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव अभियान चला रही हैं।
राहत कर्मियों का मुख्य फोकस इस समय मलबे के नीचे दबे और फंसे हुए लोगों को सकुशल और सुरक्षित बाहर निकालने पर है। इसके साथ ही मौके पर एम्बुलेंस की कतारें तैनात हैं ताकि मलबे से निकाले जा रहे घायलों को बिना समय गंवाए जल्द से जल्द नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया जा सके और उन्हें त्वरित चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा सके। स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीमें स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और आसपास के इलाके को भी एहतियातन खाली करा लिया गया है।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the business
Telephone
Website
Address
Rajivngar
Patna
800001