Rahasy
पटना में दिनदहाड़े ज्वैलरी शॉप में लूट, विरोध करने पर दुकानदार को हथियार से हमला कर किया घायल, 20 लाख के गहने लेकर फरार
राजधानी पटना में रविवार को अपराधियों ने दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात को अंजाम देकर पुलिस व्यवस्था को चुनौती दे दी। घटना रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र के पुरानी भारत गैस गोदाम गली स्थित श्री लक्ष्मी अलंकार ज्वैलर्स की है, जहां दो बाइक पर सवार पांच नकाबपोश अपराधी अचानक दुकान में घुस गए। बताया जा रहा है कि तीन अपराधी दुकान के अंदर दाखिल हुए, जबकि दो बाहर निगरानी में खड़े रहे। अंदर घुसते ही अपराधियों ने हथियार के बल पर दुकानदार को कब्जे में लेना चाहा। इस दौरान जब दुकानदार ने विरोध किया, तो बदमाशों ने उस पर हथियार से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी करीब 20 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण लूटकर बाइक से फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और स्थानीय लोगों में भय व्याप्त है। घटना की सूचना मिलते ही परिचय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि अपराधियों की पहचान कर जल्द से जल्द उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जा सके। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है और इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। घटना के बाद एसटीएफ की टीम भी पहुंच गई है और जांच कर रही है ।
सीसीटीबी.
ा
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Telephone
Website
Address
PATNA
Patna