First F Flight courier

First F Flight courier

Share

01/05/2022

आज 1 मई है जिसे हम मजदूर दिवस के रूप में जानते हैं। सर्वप्रथम आप सभी को मजदूर दिवस की बहुत-बहुत बधाई।हर साल 1 मई को देश-दुनिया में मजदूर दिवस मनाया जाता है। मजदूरों और श्रमिकों को सम्मान देने के उद्देश्य से हर साल एक मई का दिन इनको समर्पित होता है। जिसे लेबर डे, श्रमिक दिवस, मजदूर दिवस, मई डे के नाम से जाना जाता है। मजदूर दिवस का दिन ना केवल श्रमिकों को सम्मान देने के लिए होता है बल्कि इस दिन मजदूरों के हक के प्रति आवाज भी उठाई जाती है। जिससे कि उन्हें समान अधिकार मिल सके।1 मई 1886 को अमेरिका में आंदोलन की शुरूआत हुई थी। इस आंदोलन में अमेरिका के मजदूर सड़कों पर आ गए थे और वो अपने हक के लिए आवाज बुलंद करने लगे। इस तरह के आंदोलन का कारण था काम के घंटे क्योंकि मजदूरों से दिन के 15-15 घंटे काम लिया जाता था। आंदोलन के बीच में मजदूरों पर पुलिस ने गोली चला दी और कई मजदूरों की जान चली गई। वहीं 100 से ज्यादा श्रमिक घायल हो गए। इस आंदोलन के तीन साल बाद 1889 में अंतरराष्ट्रीय समाजवादी सम्मेलन की बैठक हुई। जिसमे तय हुआ कि हर मजदूर से केवल दिन के 8 घंटे ही काम लिया जाएगा। इस सम्मेलन में ही 1 मई को मजदूर दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा गया। साथ ही हर साल 1 मई को छुट्टी देने का भी फैसला लिया गया। अमेरिका में श्रमिकों के आठ घंटे काम करने के निमय के बाद कई देशों में इस नियम को लागू किया गया।

परंतु सोचनीय सवाल यह है , कि क्या आज 8 घंटे काम करने के नियम को सारे क्षेत्रों में लागू किया गया है। आज भी कई क्षेत्र से हैं जिनमें श्रमिकों का शोषण लगातार जारी उम्मीद करते हैं की आने वाले वक्त में सरकार के द्वारा कोई ठोस कदम उठाया जाएगा।

30/01/2022

"तीस जनवरी सन अड़तालीस शाम के पाँच बजे
बिरला भवन में भारत के बापू ने प्राण तजे.....!"
राष्ट्र-पिता को बिना जाने-पढ़े उनसे असहमत रहने वालों से मेरा सादर अनुरोध है कि मेरे कहने पर एक बार बापू की पुस्तक "माय ईक्स्पेरिमेंट्स विथ ट्रुथ" अवश्य पढें। ताकि वे समझ सकें कि हम किस विराटता से असहमत हैं, हम किस विलक्षण वैचारिकी से अनजान हैं।
आज पूज्य बापू की पुण्यतिथि है। भारतीय स्वतंत्रता-संग्राम के सर्वाधिक समर्थ सेनानी, संकल्पित संघर्ष के पर्याय-पुरूष, राष्ट्रपिता महात्मा गॉंधी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन। हे राम ! 🙏🏻

27/02/2021

www.maaasiaedu.com

Hurry up its time to acheive your goal .. if you having a dream to become a doctor ...we are just a call away .visit us on www.maaasiaedu.com or make a call to 9113428643

Want your business to be the top-listed Transport Service in Patna?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Telephone

Address


Malahi Pakri
Patna
800020