BiharBest
23/06/2024
जाने है भाई पहले कभी पुल गिरता था तो एक ठो पगला रिपोर्टरवा माइक ले के घटनास्थल पर पहुंच कर खूब चिल्लाता था सरकार से लेकर नेता अधिकारी इंजीनियर ठेकेदार सबको लाइन से रेलता था आजकल बिहार में डेली कोई न कोई पुल गिर रहा है मगर वो पगलवा कहीं नज़र नहीं आ रहा, पगलवा जिंदा है के किसी पुल के नीचे धंस के मर मरा गया ? बताइए
08/05/2022
बिहार के माथे पर एक और कलंक की बिंदी लगा दिया बीपीएससी ने!
अभ्यार्थी घर छोड़, किराये के छोटे कमरे में रहकर, सालों की मेहनत और माता - पिता के पसीने की कमाई, घर - जमीन गिरवी रखकर प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करता है, ताकि एक दिन वह एक अधिकारी बनकर देश और राज्य की सेवा तो कर ही सके, उसके साथ एक बेहतर जिंदगी भी जी सके। मगर जब वो परीक्षा सेंटर पर पहुंचता है तो पता चलता है.... कि जिस परीक्षा को देकर वो अपनी जिंदगी को बदलने का ख़्वाब देख रहा था, उसका प्रश्नपत्र परीक्षा से पहले ही सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। उनके सालों की मेहनत पर लोगों के नोट भारी पड़ गए।
बिहार लोक सेवा आयोग की 67वीं प्रारंभिक परीक्षा का पेपर परीक्षा से पहले वायरल हो गया। विभिन्न टेलीग्राम ग्रुप पर प्रश्न पत्र परीक्षा से कुछ मिनट पहले वायरल किए गए थे। परीक्षा खत्म होने के बाद वायरल प्रश्न पत्र मूल प्रश्न पत्र से मैच कर गए हैं।
07/05/2022
पटना : राजधानी पटना स्थित पीएमसीएच (PMCH) में जीएनएम नर्सिंग की छात्राओं (GNM Nursing student of PMCH) पर शुक्रवार को पुलिस ने लाठीचार्ज किया। पुलिस ने सभी छात्राओं को अस्पताल परिसर में खदेड़- खदेड़कर मारा। दरअसल, छात्राएं अपनी मांगों को लेकर शुक्रवार को पीएमसीएच अधीक्षक कार्यालय के बाहर अनिश्चिकालीन हड़ताल पर बैठी थी। इस दौरान उन लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया। छात्राओं का कहना है कि जेएनएम तीन साल का कोर्स है लेकिन अब हम लोगों को वैशाली जाने को कहा जा रहा है। छात्राओं का कहना है कि यहां पर आईसीयू से लेकर हर तरह की फैसिलिटी है ऐसे में दूसरे जगह कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the business
Website
Address
Patna