MVP Chess Club

MVP  Chess Club

Share

Photos from MVP  Chess Club's post 30/09/2023

पाँचवी बालकेश्वर प्रसाद स्मृति शतरंज प्रतियोगिता शुरू
--------------------------------------------------------------
सभी वरीय खिलाड़ी जीते
-------------------------------------------------------------
अखिल बिहार शतरंज संघ से मान्यता प्राप्त एमवीपी चेस क्लब , पटना के तत्वावधान में प्रखंड सह अंचल कार्यालय पटना सदर, कुम्हरार पटना में आज से पाँचवी बालकेश्वर प्रसाद स्मृति तीन दिवसीय शतरंज प्रतियोगिता का विधिवत उदघाटन वरीय कोषागार पदाधिकारी, पटना कोषागार,बिहार सरकार के श्री अरुण कुमार ने दीप प्रज्वलित व शतरंज खेलकर किया। मुख्य अतिथि अरुण कुमार ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि शतरंज खेलने वाले खिलाड़ियों का मानसिक रुप से स्वस्थ्य होने के साथ-साथ सभी कार्यों में दक्ष होते हैं। शतरंज को विद्यालय से लेकर महाविद्यालय स्तर पर प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है। बच्चों के सर्वांगीण विकास में शतरंज खेल की महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है। उदघाटन समारोह की अध्यक्षता एम वी पी चैस क्लब के अध्यक्ष डॉ अरविंद कुमार ने किया। विशिष्ठ अतिथि ऑल बिहार शतरंज संघ के वरीय उपाध्यक्ष श्री राजेंद्र कुमार थे। जबकि सम्मानित अतिथिगन श्री शैलेश कुमार असिस्टेंट ट्रेजर ऑफिसर, श्रीमती रीमा राज असिस्टेंट ट्रेजरी ऑफिसर, श्री चंद्र मोहन सिन्हा, श्रीमती सावित्री सिन्हा,उपाध्यक्ष मिताली मित्रा, श्रीमती मिन्की सिन्हा, श्रीमती पम्मी रानी मौजूद थे। अतिथियों का स्वागत एमवीपी चेस क्लब के सचिव वेदप्रकाश एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रतियोगिता के निर्णायक शुभम पांडे ने किया ।

पाँचवी बालकेश्वर प्रसाद स्मृति ओपन शतरंज प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग के महत्वपूर्ण मुकाबले में अंतरराष्ट्रीय रायश राम ने नवनीत को, प्रकाश भारद्वाज ने निकेश कुमार को, निलय दयाल ने आदर्श धानुका को,आकर्ष आनंद ने रौशन कुमार को, सूर्य प्रकाश ने दिव्यांश वैभव को , आद्विक ने रचित को पराजित किया जबकि महिला वर्ग में शीर्ष वरीयता प्राप्त मिन्की सिन्हा ने किरण कुमारी को,पम्मी रानी ने निप्पू कुमारी को, मनीषा त्रिवेदी ने निर्मल कुमारी प्रिया रानी ने निशा कुमारी को, नूतन आदित्य ने आश्था राठौड़ को पराजित किया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों से कुल 100 खिलाड़ियों ने भाग लिया ।

Photos from MVP  Chess Club's post 31/01/2023

# Ankita Raj won National School U- 7 Girls Chess Championship. 🏆
# Heartiest Congratulations 💐🎊🎉& Best wishes for upcoming Asian Championship.. 👍🥇🥇

Photos from MVP  Chess Club's post 05/12/2022

बालकेश्वर प्रसाद स्मृति शतरंज प्रतियोगिता शुरू
--------------------------------------------------------------
सभी वरीय खिलाड़ी जीते
-------------------------------------------------------------
एमवीपी चेस क्लब एवं बिहार विद्यापीठ (डीआरपीएसपीएम),पटना के संयुक्त तत्वावधान में देशरत्न राजेंद्र प्रसाद सभागार,बिहार विद्यापीठ,सदाकत आश्रम,पटना में आज से प्रारंभ हुए चतुर्थ बालकेश्वर प्रसाद स्मृति ओपन शतरंज प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग के महत्वपूर्ण मुकाबले में पीयूष राज ने कौटिल्य बालाजी को,विशुद्ध निश्चल ने किशन कुमार को,विष्णुदेव ने किशलय कश्यप को,आकर्ष जयनंदन ने मुकेश कुमार को, कार्तिकेय नंदन ने निलय दयाल को,पार्थ ने आरुष को पराजित किया जबकि महिला वर्ग में शीर्ष वरीयता प्राप्त मिन्की सिन्हा ने नीतू कुमारी को,पम्मी रानी ने नूतन कुमारी को,प्रिया रानी ने प्रिंसी सुनीता को,रिंकू कुमारी ने अंजली कुमारी को पराजित किया।
इससे पूर्व तीन दिवसीय शतरंज प्रतियोगिता का विधिवत उदघाटन बिहार सरकार के उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ ने दीप प्रज्वलित व शतरंज खेलकर किया। मुख्य अतिथि समीर कुमार महासेठ ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि शतरंज खेलने वाले खिलाड़ियों का मानसिक रुप से स्वस्थ्य होने के साथ-साथ सभी कार्यों में दक्ष होते हैं। शतरंज को विद्यालय से लेकर महाविद्यालय स्तर पर प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है। बच्चों के सर्वांगीण विकास में शतरंज खेल की महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है। उदघाटन समारोह की अध्यक्षता बिहार विद्यापीठ के अध्यक्ष विजय प्रकाश ने किया। विशिष्ठ अतिथि ऑल बिहार शतरंज संघ के सचिव धर्मेन्द्र कुमार थे। जबकि सम्मानित अतिथि बिहार राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर, निदेशक डॉ.मृदुला प्रकाश,प्राचार्या डॉ.पूनम वर्मा,सचिव डॉ.राणा अवधेश कुमार,वित्तमंत्री विवेक रंजन,सावित्री सिन्हा,डॉ.अरविंद कुमार थे। अतिथियों का स्वागत एमवीपी चेस क्लब के सचिव वेदप्रकाश एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रतियोगिता के संयोजक मिताली मित्रा ने किया ।

Photos from MVP  Chess Club's post 30/11/2022

# 4th Balkeshwar Prasad Memorial Open Chess Tournament 2022.. 🏆🏅
# Newspapers Coverage🗞

Want your business to be the top-listed Gym/sports Facility in Patna?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Telephone

Website

Address


Trinity Kids World , E/104 P. C. Colony , Near Malahi Pakri Chowk, Kankar Bagh
Patna
800020

Opening Hours

9:30am - 12:30pm