Roni World

Roni World

Share

23/01/2026
23/01/2026

खेड़ी तलोडा में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने दी दबिश
गांव में ही फैक्टरी लगाकर बनाया जा रहा था देसी घी
910 लीटर देसी घी बरामद, विभाग की टीम ने दो सैंपल लिए
जांच रिपोर्ट आने तक फैक्टरी को किया सील

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने गांव तलोडा खेड़ी में घी बनाने की एक फैक्टरी पर मंगलवार को दबिश दी। यहां पर भारी मात्रा में घी बनाया जा रहा था। विभाग की टीम ने यहां से दो सैंपल घी के लिए और जांच के लिए भेज दिए। विभाग ने सैंपल रिपोर्ट आने तक फैक्टरी को सील कर दिया। विभाग की टीम को यहां 880 लीटर घी पेकिंग में तथा 30 लीटर खुला घी मिला।
जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी डा. योगेश कादियान को सूचना मिली कि गांव तलोडा खेड़ी में घी बनाने की फैक्टरी चल रही है। यहां पर जो घी बन रहा है वह मिलावटी हो सकता है। विभाग की टीम ने मंगलवार को सूचना मिलने के बाद तुरंत तलोडा खेड़ी में घी बनाने की फैक्टरी में दबिश दी। यहां पर श्री श्याम मिल्क फूड प्रोडक्ट के नाम से फैक्टरी चलाई जा रही थी। इसमें यशवी सागर प्योर देसी घी बनाया जा रहा था। टीम को मौके से 910 लीटर घी मिला। इसमें 800 लीटर पैक किया हुआ था, जबिक 30 लीटर घी खुला रखा हुआ था। टीम ने एक सैंपल खुले घी से तथा एक सैंपल पैकिंग के घी से लिया। इसके बाद टीम ने फैक्टरी को सील कर दिया। जब तक इन सैंपलों की जांच रिपोर्ट नहीं आ जाती, फैक्टरी सील रखी जाएगी।
----
तलोडा खेड़ी गांव में घी बनाने की फैक्टरी चलाई जा रही थी। यहां से 880 लीटर पैकिंग में घी मिला और 30 लीटर खुला रखा घी मिला है। दोनों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए है। जांच रिपोर्ट आने तक फैक्टरी को भी सील कर दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
--डा. योगेश कादिया, जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी

23/01/2026

उत्तर प्रदेश के नोएडा में सेक्टर-150 में 16 जनवरी की रात सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की मौत के बाद जहां पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई तेज हुई है. वहीं घटना के चश्मदीद डिलीवरी बॉय मोनिंदर सिंह ने यह कहकर सनसनी फैला दी है कि उस पुलिस बयान बदलने के लिए दबाब डाल रही है. यह बात खुद मोनिंदर ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत में कही है, उसने अपने ऊपर बयान बदलने का प्रेशर बताया. मोनिंदर ही वही व्यक्ति है जिसने रस्से के सहारे पानी में कूदकर युवराज को बचाने की कोशिश की थी, लेकिन वहां खड़ी पुलिस और फायर ब्रिगेड तमाशबीन बनी रही. मोनिंदर के मुताबिक जब उसने यही बात बयान में कही तो मुझपर दबाब डाला जा रहा है. इस घटना से नोएडा पुलिस-प्रशासन पर भी कई सवाल खड़े हो रहे हैं.

Want your business to be the top-listed Media Company in Panipat?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Website

Address


Panipat
132103