Chander Mohan
10/05/2026
आज मैंने अपने परिवार सहित पंचकूला नगर निगम चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
लोकतंत्र की मजबूती और पंचकूला की खुशहाली, तरक्की एवं विकास के लिए हर नागरिक का वोट बेहद जरूरी है।
आप भी अपने परिवार के साथ मतदान जरूर करें और एक बेहतर पंचकूला बनाने में अपनी भागीदारी निभाएं।
05/05/2026
कल पंचकूला में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा जी के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल होकर जनहित के मुद्दों पर मजबूती से अपनी बात रखी।
इस अवसर पर अंबाला से सांसद वरुण मुलाना जी, राज्यसभा सांसद करमवीर बौध जी, पंचकूला से मेयर प्रत्याशी बहन सुधा भारद्वाज जी, पूर्व विधायक प्रदीप चौधरी जी तथा अन्य सम्मानित पार्षदगण भी उपस्थित रहे।
पंचकूला के विकास, जनसुविधाओं और जनता की आवाज़ को बुलंद करने के लिए यह साझा प्रयास निश्चित रूप से एक नई ऊर्जा देगा।
हम सब मिलकर पंचकूला को विकास, विश्वास और बदलाव की दिशा में आगे बढ़ाएंगे।
03/05/2026
आज पंचकूला में कांग्रेस पार्टी के मेयर प्रत्याशी बहन सुधा भारद्वाज जी और सभी पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित कार्यक्रम में, रोहतक से सांसद भाई दीपेंद्र हुड्डा जी के साथ जनसमर्थन की अपील की।कांग्रेस पार्टी के सभी प्रत्याशियों के लिए भारी संख्या में मतदान कर उन्हें विजयी बनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री मेरे बहुत ही आदरणीय श्री पवन बंसल जी, अंबाला लोकसभा से सांसद भाई वरुण मुलाना जी, राज्यसभा सांसद श्री करमवीर बौद्ध जी,पूर्व विधायक श्री प्रदीप चौधरी जी, भाई संजय चौहान जी, श्री रविंद्र राहुल जी, श्रीमती मनवीर कौर गिल जी सहित अनेक सम्मानित साथी उपस्थित रहे।
पंचकूला के उज्ज्वल भविष्य, विकास और जनहित के लिए कांग्रेस पार्टी को समर्थन दें।
आइए, मिलकर एक मजबूत, विकासशील और जनसेवा को समर्पित पंचकूला बनाएं।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the public figure
Telephone
Address
#906, Sector 8
Panchkula
134109