Melodic Music Point
प्रथम गायन द्वितीय वादन तृतीय नृत्य। ये पेज शास्त्रीय संगीत के साथ गीत, ग़ज़ल, भजन व नृत्य प्रस्तुत करता है। दोस्तों "रागरंग" मेरा उपनाम है।
🌹सारी दौड़ "सा" तक।🌹
✍️ Praveen Thakur Bharwal ✍️
(शास्त्रीय गायक) Praveen Thakur Bharwal from Himachal Pradesh District Sirmour, a classical vocalist, folk singer and the owner of Melodic Music Point music academy located at Pinjore on 15 october 2024.
10/07/2025
गुरू बिना ज्ञान नहीं, ज्ञान बिना आत्मा नहीं,
ध्यान, ज्ञान, धैर्य और कर्म सब गुरू की ही देन है। गुरू वह दीपक हैं, जो खुद जलते हैं पर दूसरों को रोशन करते हैं।
आप जैसे गुरूदेव को दास का कोटि-कोटि नमन🙏🙇
2025 गुरू पूर्णिमा की बधाई सभी को।।
पंजाब घराने की आन बान शान डॉ जगमोहन शर्मा गुरू जी ❤️🙏🙇
Dr-Jagmohan Sharma
Melodic Music Point
"जिंदगी में सब कुछ छोड़ देना, पर मुस्कुराना और उम्मीद मत छोड़ना।"
Melodic Music Point
30/06/2025
आदरणीय मित्रों, स्वर्गीय गुरूदेव डीडी सहगल जी के आशीर्वाद व आप सब के प्यार से राग बागेश्वरी छोटा ख़्याल की मेरी कंपोजिशन पूरी हुई है। इसका लेखन मैंने और आदरणीय दीपराज भैया ने संयुक्त रूप से किया है परन्तु ज्यादा श्रेय दीप भैया को ही देना चाहूंगा, ये बहुत सुंदर लिखते हैं। इससे पहले राग नट भैरव में विलंबित ख़्याल की रचना पूर्ण हुई थी।।
राग बागेश्री
स्थाई
आज बलमवा मोरे ... घर आए
आज बलमवा... आए घर आए
जागे भाग मोरे जिया हर्षाए।।
1- अंतरा
पिय के दरस से ... झूम उठा मन
आज करूँ मैं... आरती वन्दन
दो नैनन के दीप जलाए
जागे भाग मोरे ... जिया हर्षाए
आज बलमवा मोरे ..... घर आए।
2- अंतरा
अजहुँ बालम... मो से मिले हैं
रंग बिरंगे फूल खिले हैं
मन की बगिया महकी जाए
जागे भाग मोरे जिया हर्षाए
आज बलमवा मोरे ..... घर आए।
3
वो सदियों से... लंबे पल-छिन
कितने सावन ... बीते तुम बिन
अब तो बदरिया बरसत जाए
जागे भाग मोरे ... जिया हर्षाए
आज बलमवा मोरे घर आए।
नोट: जो कोई भी गीत की नकल करने का प्रयास करेगा, उसे कॉपीराइट दावा दायर करने के लिए जिम्मेदार होना होगा।
Melodic Music Point
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the public figure
Telephone
Address
Dharampur Colony
Panchkula
134102