Goodluck times
16/07/2026
राजकीय बाँगड़ स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एईडीपी के तहत तीन नए रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम शुरू’
’17 जुलाई को होगी प्रेस वार्ता, प्रवेश एवं पाठ्यक्रमों की दी जाएगी विस्तृत जानकारी’
पाली । जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय, जोधपुर द्वारा एप्रेंटिसशिप एम्बेडेड डिग्री प्रोग्राम के अंतर्गत राजकीय बाँगड़ स्नातकोत्तर महाविद्यालय के कला संकाय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से तीन नए रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम प्रारंभ करने की स्वीकृति प्रदान की गई है, जिसको लेकर शुक्रवार को प्रातः 11ः30 बजे प्राचार्य कक्ष में प्रेस वार्ता आयोजित की जाएगी।
महाविद्यालय प्रशासन के अनुसार इन पाठ्यक्रमों का उद्देश्य विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के साथ उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप व्यावहारिक कौशल उपलब्ध कराना है। अंग्रेजी विभाग में कॉन्टेंट एंड क्रिएटिव राइटिंग, इतिहास विभाग में टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी ऑपरेशंस तथा भूगोल विभाग में लॉजिस्टिक्स विषय में एईडीपी पाठ्यक्रम प्रारंभ किए जाएंगे।
महाविद्यालय प्राचार्य ने बताया कि इन नवीन पाठ्यक्रमों को राज्य सरकार द्वारा उच्च प्राथमिकता में रखा गया है। पाठ्यक्रमों की विशेषताओं, प्रवेश प्रक्रिया, रोजगार की संभावनाओं तथा अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों से मीडिया को अवगत कराने के लिए 17 जुलाई 2026 को प्रातः 11ः30 बजे प्राचार्य कक्ष में प्रेस वार्ता आयोजित की जाएगी।
15/07/2026
शहरी सेवा शिविर-2026 में त्वरित कार्रवाई से दो परिवारों का सपना हुआ साकार
पाली । राज्य सरकार के निर्देशानुसार आयोजित शहरी सेवा शिविर-2026 आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रहे हैं। नगरपालिकाओं में आयोजित शिविरों के माध्यम से वर्षों से लंबित प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण कर नागरिकों को राहत प्रदान की जा रही है।
नगरपालिका मंडल बाली द्वारा आयोजित शहरी सेवा शिविर में बाली निवासी राजाराम पुत्र भीमाराम देवासी एवं संग्रामराम पुत्र भीमाराम देवासी की वर्षों पुरानी समस्या का समाधान हुआ। दोनों ने बताया कि उनके पैतृक भूखंड का आवासीय पट्टा लंबे समय से लंबित था, जिसके कारण उन्हें अपने स्वामित्व के दस्तावेज प्राप्त नहीं हो पा रहे थे।
15 जुलाई को आयोजित शिविर में दोनों लाभार्थी आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित हुए। शिविर प्रभारी एवं अधिशासी अधिकारी महेंद्र सिंह राजपुरोहित ने आवेदन की मौके पर ही जांच कर त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों लाभार्थियों को 69-क आवासीय पट्टा जारी कर दिया।
अपने पैतृक भूखंड का स्वामित्व प्रमाण-पत्र प्राप्त कर दोनों लाभार्थियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए राज्य सरकार एवं नगरपालिका बाली का आभार जताया। उन्होंने कहा कि शहरी सेवा शिविरों के माध्यम से बिना अनावश्यक भागदौड़ के वर्षों पुरानी समस्या का समाधान संभव हुआ है।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Website
Address
Pali