3R CASA
14/12/2023
श्रीराम जय राम जय जय राम!
📍अयोध्या जी
🗓️ २२ जनवरी, २०२४
श्री राम जन्मभूमि पर नागर शैली में निर्माणाधीन भव्य मंदिर में, हम सभी के आराध्य मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम जी की प्राण-प्रतिष्ठा होने जा रही हैं।
इस पवित्र दिन आइये, हम अपने शहर-ग्राम, मोहल्ले, आदि में सभी रामभक्तों के साथ दीपोत्सव और हनुमान चालीसा, रामरक्षा स्तोत्र, सुंदरकांड का सामूहिक पाठ कर प्राण-प्रतिष्ठा का उत्सव मनाएं।
कुल पांच मंडप वाले इस देवस्थान में भगवान सूर्य, शंकर, गणपति, देवी भगवती, हनुमान जी और माता अन्नपूर्णा का मंदिर स्थित हैं।
साथ ही हमारे पूर्वज महर्षि वाल्मीकि, महर्षि वशिष्ठ, महर्षि विश्वामित्र, महर्षि अगस्त्य, निषादराज, माता शबरी और देवी अहिल्याबाई होल्कर जी को भी समर्पित मंदिर का निर्माण प्रस्तावित हैं।
सैंकड़ों वर्षों की प्रतीक्षा उपरांत इस पावन पुनीत दिन का साक्षी बनना वर्तमान पीढ़ी के लिए सौभाग्य की बात है। जय श्री राम❤️🙏🚩
Click here to claim your Sponsored Listing.
Telephone
Website
Address
Noida
201305