AWADH POST
29/05/2026
लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर लापरवाही पड़ी भारी! प्लेटफॉर्म नंबर 5 पर मरम्मत के दौरान टीन शेड भरभराकर गिरा। नीचे खड़े लोको पायलट और बैट्री रिक्शा चालक चपेट में आए, दोनों घायल। अचानक हुए हादसे से स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। रेलवे की लापरवाही पर फिर उठे सवाल। घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया।
जौनपुर में प्रचंड गर्मी के बीच लगातार बिजली कटौती से खफा उपभोक्ताओं का सब्र टूट गया। परेशान लोगों ने शाहगंज रोड पर जाम लगा दिया। घंटों बिजली गुल रहने से जनजीवन बेहाल है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि न शेड्यूल है न राहत। प्रदर्शनकारियों ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर जल्द आपूर्ति बहाल करने की मांग की।
यूपी के मथुरा में एक शादी समारोह में कहासुनी के बाद दो पक्ष आपस में भिड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सख्ती दिखाकर मामला शांत कराने की कोशिश की। लेकिन गुस्साई महिलाओं ने उल्टा पुलिस को ही दौड़ा लिया। समारोह में जमकर हंगामा, धक्का-मुक्की और अफरा-तफरी मची।
फिरोजाबाद नगर निगम में भाजपा की महिला पार्षद ऊषा देवी शंखवार ने विकास कार्यों में अनदेखी और भेदभाव का आरोप लगाते हुए नगर निगम कार्यालय के गेट पर मुंडन करवा लिया।
पार्षद भावुक होकर फूट-फूटकर रोती रहीं। उन्होंने बीजेपी के ही मेयर प्रतिनिधि और अधिकारियों पर क्षेत्र में विकास कार्य न कराने का आरोप लगाया। बाद में नगर आयुक्त मौके पर पहुंचे और उन्हें विकास कार्य कराने का आश्वासन दिया।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the business
Telephone
Website
Address
B-113
Noida
201301