Slim Trim Point

Slim Trim Point

Share

27/10/2024

⚫⚫⚫⚫

दाल .....

क्या आपको पता है विश्व की सबसे पुरानी दाल कौन सी है? ...

मूँग - नो,

उर्द - नो.

मसूर - नो.

सही उत्तर है कुल्थी की दाल...

इसका इतिहास गंगा बेसिन सभ्यता और वैदिक सभ्यता से भी पुराना है।

सरस्वती रिवर सभ्यता के समय, हड़प्पा क़ालीन सभ्यता में लगभग दस हज़ार वर्षों से भारत वर्ष में कुल्थी की दाल खाई जाती रही है. कर्नाटक, आंध्र प्रदेश में खुदाई में इस दाल के अवशेष मिले. तो हड़प्पा में भी कुलथ का प्रयोग होता था।

वेदों में कुल्थी के औषधीय गुणों का वर्णन है।

तमिल में तो संगम साहित्य में कुल्थी के गुणों का कई पुस्तकों मिस्टर वर्णन है।

पय्यामपल्ली तमिलनाडु के वेल्लोर जिले का एक गाँव है।

जानवरों को पालतू बनाने और पौधों की खेती का सबसे पहला साक्ष्य इसी स्थान पर मिला है, जिसकी खुदाई भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा की गई थी। इस गांव में मिट्टी के बर्तन बनाने और कुलथी की खेती के साक्ष्य मिले हैं।

धरती पर मौजूद अन्य किसी भी दाल के श्रोत से यह बहुत ज्यादा पौष्टिक है।

आयुर्वेद की दृष्टि से यह सुपर फ़ूड है।

डायबिटीज़, बैड कोलेस्ट्रॉल, किडनी प्रॉब्लम के लिए यह राम बाण है।

इस दाल में ऐसे न्यूट्रिएंट पाये जाते हैं, जिनके कारण भूख कम लगती है, पेट जल्दी भर जाता है। इसी लिये वेट लॉस के लिए भी इसका सेवन परफ़ेक्ट है।

इन्हीं सब गुणों की वजह से आदि काल में मनुष्य इसे स्वयं भी खाता था और अपने घोड़ों को भी खिलाते थे।

चूँकि घोड़ों को खिलाते थे तो इंगलिश नाम पड़ा Horsegram...

और एक बार ये नाम पड़ गया तो हम तो एक्सपर्ट हैं डिस्क्रिमिनेशन के यह तो घोड़े वाली दाल है और हमने खाना बंद कर दिया।

इसका उत्पादन रिसर्च सब बंद आज भी भारत में इसका जितना उत्पादन होता है उसका नब्बे प्रतिशत दो तीन प्रदेशों में होता है।

तो यदि भारतीय सुपर फ़ूड दाल खानी है तो कुलथी को अपने भोजन में अवश्य शामिल करें।

अपनी किसी भी प्रॉब्लम की जानकारी एवं चिकित्सा के लिए संपर्क करें
Dt. Geeta Mathur
9837009383

Want your business to be the top-listed Gym/sports Facility in Noida?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Telephone

Address


Amrapali Zodiac, O 1207, Sector 120
Noida
201301

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
6pm - 7pm
Tuesday 9am - 5pm
6pm - 7pm
Wednesday 9am - 5pm
6pm - 7pm
Thursday 9am - 5pm
6pm - 7pm
Friday 9am - 5pm
6pm - 7pm
Saturday 9am - 5pm
6pm - 7pm
Sunday 9am - 5pm
6pm - 7pm