Adarsh Raj
09/07/2026
आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का स्थापना दिवस है। विद्यार्थी परिषद मानती है कि विद्यार्थी कल का नहीं, आज का नागरिक है। विद्यार्थी देशभक्त, चरित्रवान, ईमानदार तथा परिश्रमी बनें और केवल अपने लिए नहीं, देश व समाज के लिए जिएं; ये गुण विद्यार्थी परिषद कूट-कूटकर भरती है।
मेरे कानों में आज भी विद्यार्थी परिषद का यह मंत्र गूंजता है कि- 'ज्ञान, शील, एकता, परिषद की विशेषता।'
मैं 2009-10 में विद्यार्थी परिषद के संपर्क में आया और इसने मेरे जीवन की दिशा ही बदल दी। मैंने यहीं से सीखा कि केवल अपने लिए नहीं, देश और समाज के लिए जीना ही वास्तव में जीना है।
Planning in detail और Planning in advance ये मंत्र भी मैंने विद्यार्थी परिषद से ही सीखा है। आज मैं जो कुछ भी अच्छा कर पा रहा हूँ, उसमें विद्यार्थी परिषद द्वारा दिए गए गुणों का बहुत योगदान है।
मुझे गर्व है कि मैं भी विद्यार्थी परिषद का कार्यकर्ता रहा हूँ। विद्यार्थी परिषद के सभी कार्यकर्ताओं ने सदैव ही राष्ट्र और समाज के प्रति अपने दायित्वों का पालन किया है।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के स्थापना दिवस पर सभी कार्यकर्ताओं एवं युवा साथियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।
Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad (ABVP)
06/07/2026
भारतीय जनसंघ के संस्थापक, महान राष्ट्र चिंतक एवं हमारे पथ प्रदर्शक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करता हूँ।
श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी ने राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए भारतीय राजनीति को वैचारिक दिशा दी और शिक्षा, औद्योगिक विकास तथा जनकल्याण के माध्यम से आत्मनिर्भर एवं सशक्त भारत की नींव को मजबूत किया। राष्ट्र की अखंडता के लिए उनका अद्वितीय संघर्ष और सर्वोच्च बलिदान सदैव हम सभी को राष्ट्रसेवा के पथ पर प्रेरित करता रहेगा।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the public figure
Telephone
Website
Address
Sector 41
Noida
201303