Samachar Plus UP
23/07/2022
हाथरस सादाबाद मार्ग पर संत फ्रांसिस स्कूल के निकट देर रात करीब 1:30 बजे के एक डंपर ने गंगाजल लेकर जा रहे 7 कांवड़ियों को कुचल दिया। इनमें से 6 की मौके पर ही मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक ये सभी गंगाजल लेकर हरिद्वार से ग्वालियर जा रहे थे। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। बता दें कि डंपर चालक मौक से फरार हो गया जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है। फिलहाल घायल कांवड़िये का इलाज आगरा के एक अस्पताल में जारी है।
17/07/2022
उत्तर प्रदेश शासन ने एक बार फिर से आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर किए हैं। शासन ने 10 आईपीएस अधिकारियों को इधर से उधर किया है। कई जिलों के पीएसी कमांडेंट का भी ट्रांसफर किया गया है। सीतापुर पीटीसी के एसपी शफीक अहमद को वेटिंग में भेज दिया गया है।
08/07/2022
लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर भाजपा के पहले रोडमैप पर शुक्रवार को मंथन किया जाएगा। पार्टी प्रदेश मुख्यालय में होने वाली प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में लोकसभा चुनाव में मिशन-75 को पूरा करने के लिए आगामी कार्यक्रम और अभियान तय किए जाएंगे। 2-3 जुलाई को तेलंगाना के हैदराबाद में हुई पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी के कार्यक्रम और अभियान तय किए गए हैं। प्रदेश भाजपा ने राष्ट्रीय नेतृत्व से मिले कार्यक्रमों को स्थानीय परिस्थिति और आवश्यकता के अनुसार क्रियान्वयन की योजना बनाई है।
07/07/2022
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई शिक्षा नीति की आधारशिला रखने के साथ ही बदलते बनारस को सौगात देने के लिए वाराणसी आएंगे। पीएम मोदी सरकारी स्कूलों के छात्र-छात्राओं के लिए मिड डे मील बनाने वाली अक्षय पात्र रसोई का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद सिगरा स्टेडियम में 1,774.34 करोड़ की 43 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर जनसभा को संबोधित करेंगे। साथ ही पीएम रुद्राक्ष कंवेंशन सेंटर में देशभर के शिक्षाविदों के अखिल भारतीय शिक्षा समागम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the business
Telephone
Address
A-110 , 3rd Floor , Sector/4
Noida
201301