Parvez Sagar
The Parvez Sagar is a senior journalist and broadcaster from India. He has been awarded the National Media Excellence Award by the Media Federation of India. In the year 1997, he started his journalism career after joining a national daily newspaper. After graduating in 2001, he became fully involved in journalism. He worked in print media for a long period of about 5 years. He worked with reputed
20/05/2026
हिंदुस्तान भीषण गर्मी से उबल रहा है. सबसे ज्यादा बुरा हाल उत्तर प्रदेश का है. बांदा जिले का तापमान तो 48 डिग्री के पार जा चुका है. इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने यूपी के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग की मानें तो यूपी के 11 जिलों में तापमान 3 से 5 डिग्री तक बढ़ सकता है. जिसके बाद प्रशासन ने भी लोगों को सतर्क रहने की अपील की है.
यूपी के अलावा दिल्ली, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान में झुलसाने वाली गर्मी का सामना कर रहा है. सबसे ज्यादा डराने वाली बात ये है कि अगले 7 से 8 दिन तक भीषण गर्मी के सितम से राहत मिलने की उम्मीद नहीं दिख रही है.
यूपी पर तो गर्मी का अलग ही कहर टूटा है. अगले दो दिन के लिए प्रदेश के कई जिलों में रेड अलर्ट है. रेड अलर्ट का मतलब कि सावधान. लू बहुत तेज चल रही है. दुनिया के 100 सबसे गर्म शहरों में 40 यूपी के हैं. बांदा का तापमान तो 48 डिग्री के पार चला गया है. क्या पारा इस साल 50 के पार चला जाएगा? अब तो यही सवाल है.
दुनिया के 100 सबसे गर्म शहरों में यूपी के 40 शहर कैसे आ गए? मौसम विभाग के नक्शे में उत्तर प्रदेश अलग से लाल रंग से दर्शाया गया है.क्योंकि यूपी इस वक्त सबसे ज्यादा गर्म है. यूपी में तो ऐसा लगता है कि जैसे हर शहर में सड़कों पर तंदूर लगा हो. सुबह 10 बजते ही तापमान 45 के पार पहुंच रहा है.आलम यह है कि दुनिया और देश के सबसे गर्म इलाकों की लिस्ट में उत्तर प्रदेश के शहरों ने अपनी जगह बना ली है.
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the public figure
Website
Address
Film City, Sector 16 A
Noida
201301