Options For Study
25/05/2020
निजी एवं स्व-वित्तपोषित विधि कॉलेजों/विश्वविद्यालयों में कानून की पढ़ाई कर रहे छात्रों को फिलहाल फीस में रियायत दिलवाने के लिए भारतीय विधिज्ञ परिषद (बीसीआई) से हस्तक्षेप की मांग की गयी है। उच्चतम न्यायालय के वकील सत्यम सिंह के अलावा तीन वकीलों और कानून के दो विद्यार्थियों ने बीसीआई के अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा को पत्र लिखकर इस मामले में हस्तक्षेप की मांग की है। शनिवार देर शाम भेजे गये पत्र में कहा गया है कि पूरी दुनिया कोरोना वायरस की महामारी से त्राहिमाम कर रही है। पूरा भारत लॉकडाउन की स्थिति में है और आम आदमी आर्थिक तंगी से गुजर रहा है।
पत्र में कहा गया है कि लॉकडाउन के कारण अभिभावक निजी एवं स्व-वित्त पोषित कॉलेजों/विश्वविद्यालयों द्वारा मांगी गयी मोटी फीस देने की स्थिति में नहीं हैं। पत्र में यह भी कहा गया है कि ऐसे समय में विधि छात्रों से सेमेस्टर/ वार्षिक फीस की मांग करना अनैतिक एवं अवांछित है। पत्र में दावा किया गया है कि देश के लगभग सभी हिस्सों से विधि छात्रों ने उनसे इस बाबत शिकायत की है और कहा है कि यदि समय सीमा के भीतर फीस नहीं जमा करायी गयी तो इन विद्यार्थियों को उनकी कक्षाओं में प्रवेश नहीं दिया जायेगा। संभव है उन विद्यार्थियों को परीक्षा में शामिल भी न होने दिया जाये या उनके परीक्षाफल भी रोक दिये जायें। ऐसे विद्यार्थियों का प्रवेश भी निरस्त हो सकता है।
जस्टिस फॉर राइट्स फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री सिंह ने 'उन्नीकृष्णन, जे.पी एवं अन्य बनाम आंध्र प्रदेश सरकार एवं अन्य' के मामले में उच्चतम न्यायालय के फैसले का हवाला दिया है जिसमें कहा गया है कि शिक्षा का अधिकार मौलिक अधिकार है। शिक्षा प्रदान करना भारत में कभी भी व्यावसायिक कारोबार नहीं रहा।
14/05/2020
RRB NTPC Exam Date 2020: रेलवे NTPC CBT 1 एडमिट कार्ड, इन पदों पर होनी है उम्मीदवारों की भर्ती
रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (आरआरबी) जल्द ही एनटीपीसी की भर्ती के लिए होने वाले CBT 1 एग्जाम का एडमिट कार्ड जारी करने वाला है। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद कैंडिडेट्स अपना एडमिट कार्ड आरआरबी एनटीपीसी की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in से डाउनलोड कर सकेंगे। टेस्ट ऑब्जेक्टिव होगा, इसमें कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे जिसमें से 40 नंबर जनरल अवेयरनेस, 30 मैथ्स और 30 नंबर की रीजनिंग और जनरल इंटेलीजेंस के होंगे। उम्मीदवारों को बता दें कि पेपर में निगेटिव मार्किंग भी होगी। प्रत्येक गलत जवाब के लिए 1/3 नंबर काटा जाएगा।
NTPC CBT 1 के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाते ही इसकी सूचना उम्मीदवारों को उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर तथा ईमेल आईडी पर मिल जाएगी। वे सभी छात्र जिन्होनें इस परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन किया है, वे अपने मोबाइल नंबर और ईमेल को समय समय पर चेक करते रहें। आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को इस बात का ध्यान रखना होगा कि डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के समय जाति प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना जरूरी होगा।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the school
Telephone
Address
Noida
201301