Radhe Krishna
28/06/2026
गाजियाबाद के कौशांबी क्षेत्र में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पुलिस, प्रशासन और स्थानीय लोगों को हैरत में डाल दिया है। जिस व्यक्ति को परिवार ने मृत मान लिया था, दो बार पोस्टमॉर्टम करवा दिया था, अंतिम संस्कार कर दिया था और जिसकी तेरहवीं तक हो चुकी थी, वह अचानक जिंदा घर लौट आया।
गिरधर बिष्ट की वापसी के बाद सबसे बड़ा सवाल यह खड़ा हो गया है कि आखिर मसूरी नहर से मिला वह शव किसका था, जिसकी पहचान गिरधर के रूप में की गई थी।
कौशांबी क्षेत्र की कल्पना सोसायटी में अपनी मां के साथ रहने वाले गिरधर बिष्ट को पुलिस ने 17 मई को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। 21 मई को निजी मुचलके पर उनकी रिहाई का आदेश जारी हुआ। जेल से बाहर आने के बाद गिरधर अचानक गायब हो गया। परिवार ने गुमशुदगी दर्ज कराई। उनकी तलाश शुरू हुई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
करीब तीन सप्ताह बाद 12 जून को मसूरी नहर से एक शव बरामद हुआ। परिजनों ने उसे गिरधर बिष्ट का शव बताते हुए पहचान की। प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण डूबना बताया गया।
हालांकि परिवार ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस पर दबाव बनाया, जिसके बाद शव का चिकित्सकों के पैनल से दोबारा पोस्टमार्टम कराया गया। परिजनों की शिकायत के आधार पर मसूरी थाने में सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा भी दर्ज किया गया था।
मामले ने तब अप्रत्याशित मोड़ ले लिया जब गिरधर बिष्ट अचानक जिंदा घर वापस लौट आया। उसकी वापसी की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी उसके घर पहुंच गए और पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी।
गिरधर के लौटने के बाद अब जांच एजेंसियों के सामने कई गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि नहर में मिला शव आखिर किसका था, जिसका दो बार पोस्टमार्टम हुआ और बाद में अंतिम संस्कार भी कर दिया गया।
12/06/2026
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से
एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। 💔🇮🇳
ओमान तट के पास
होर्मुज जलडमरूमध्य में हुए
कथित मिसाइल हमले में
हमीरपुर जिले के 23 वर्षीय नाविक
आदित्य शर्मा की मौत हो गई।
रिपोर्ट्स के अनुसार,
आदित्य शर्मा एक मर्चेंट शिप पर
डेक कैडेट के रूप में तैनात थे।
हमले के समय जहाज पर
कुल 24 चालक दल के सदस्य मौजूद थे,
जिनमें से 21 को सुरक्षित निकाल लिया गया,
लेकिन आदित्य शर्मा की जान नहीं बच सकी। 🕯️
आदित्य के पिता राजेश शर्मा,
जो हमीरपुर के भालू गांव के निवासी हैं,
ने प्रशासन से
अपने बेटे के पार्थिव शरीर को
स्वदेश लाने की गुहार लगाई है।
परिजनों के अनुसार,
आदित्य ने कुछ समय पहले
जहाज पर अपने वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा
कथित उत्पीड़न की शिकायत भी की थी
और वह जहाज छोड़ना चाहते थे।
इस दुखद घटना के बाद
पूरे इलाके में शोक की लहर है।
भाजपा विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने बताया कि
सांसद अनुराग सिंह ठाकुर
विदेश मंत्रालय और संबंधित अधिकारियों के संपर्क में हैं
ताकि आदित्य का पार्थिव शरीर
जल्द भारत लाया जा सके।
23 वर्ष की उम्र में
देश के इस युवा नाविक का यूं चले जाना
हर किसी को भावुक कर रहा है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें
और शोक संतप्त परिवार को
यह दुख सहने की शक्ति दें। 🙏🕯️
06/06/2026
हाथरस में 701 किमी सड़कों का जाल बिछाने की तैयारी, 1132 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा
पूरी कार्ययोजना डीएम अतुल वत्स के हस्ताक्षर कराकर शासन को भेज दी गई है। सभी कार्यों को सादाबाद, हाथरस और सिकंदराराऊ विधानसभा क्षेत्र में कराए जाएंगे। लोक निर्माण विभाग को उम्मीद है कि कार्ययोजना को मंजूरी जल्द मिल जाएगी। बजट मिलने के बाद सड़कों का निर्माण रफ्तार पकड़ सकेगा।
सपा सरकार में जिले की सड़कों का हाल बदहाल रहा। मगर योगी सरकार आई तो काफी सड़कों का निर्माण कराया गया। 400 करोड़ से अधिक रुपये तक खर्च हो चुके हैं। मगर सड़कों की बदहाली खत्म नहीं हो सकी। अगर बदहाली खत्म हो गई होती तो निश्चित रूप से 1132 करोड़ की कार्ययोजना शासन को भेजने की नौबत न आती।
इसमें कोई शक नहीं है कि जितना काम सड़कों पर योगी सरकार ने कराया है उतना काम दूसरी सरकारें नहीं करा पाईं। मगर 2017 को योगी सरकार का पहला कार्यकाल आया तो सड़कों का निर्माण शुरू कर दिया गया। मगर पूरे प्रदेश में सड़कों की बदहाली इस कदर थी कि अरबों रुपये भी कम पड़ गए।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the place of worship
Telephone
Website
Address
Greater Noida
Noida
201009