Hacersoft.com

Hacersoft.com

Share

14/01/2021

Happy makarsankranti...

19/10/2020

मैहर मध्य प्रदेश के सतना जिले का एक छोटा सा कस्बा है। मैहर एक प्रसिद्ध हिन्दू तीर्थस्थल है। मैहर में शारदा माँ का प्रसिद्ध मन्दिर है। मैहर कैमूर व विंध्य पर्वत श्रंखलाओं की गोद में अठखेलियां करती तमसा के तट पर त्रिकूट पर्वत की पर्वत मालाओं के मध्य 600 फुट की ऊंचाई पर स्थित है। मैहर की मां शारदा का ऐतिहासिक मंदिर 108 शक्ति पीठों में से एक है। मैहर की शारदा शक्ति पीठ सतयुग के प्रमुख अवतार नृसिंह भगवान के नाम पर 'नरसिंह पीठ' के रूप में विख्यात है। इतिहास की माने तो आल्हखण्ड के नायक आल्हा व ऊदल दोनों भाई मां शारदा के अनन्य उपासक थे। पर्वत की तलहटी में आल्हा का तालाब व अखाड़ा आज भी विद्यमान है। ऐसी मान्यता है कि उस अखाड़े में आज भी प्रातः कुश्ती लड़ने के निशान मिलते हैं। और आज भी लोगों का यही मानना है कि माँ शरद की प्रथम पूजा आल्हा ही करते हैं।
यहाँ प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्राद्धलू आते हैं लेकिन वर्ष में दोनों नवरात्रों में यहां मेला लगता है जिसमें लाखों लोग मैहर आते हैं। मां शारदा के बगल में प्रतिष्ठापित 1500 वर्ष प्राचीन नरसिंहदेव जी की पाषाण मूर्ति आज भी मौजूद है।
इसके अलावा मैहर हिंदुस्तानी संगीत के लिए भी दुनियाभर में मशहूर है। भारतीय शास्त्रीय संगीत के महान संगीतकार उस्ताद अलाउद्दीन खान की कर्म स्थली भी मैहर ही है। बाबा अलाउदीन के शिष्य प्रख्यात सितार वादक पंडित रवि शंकर और बाबा की पुत्री व रवि शंकर जी की पत्नी अन्नपुर्णा देवी भी मैहर घराने की देन है।

Want your business to be the top-listed Computer & Electronics Service in New Delhi?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Address


New Delhi
110096