Fun with study
19/03/2020
Important notice for SSC.. exam
World Population Questions Answer
विश्व जनसंख्या
प्रश्न=1- संपूर्ण विश्व के लिए वयस्क का औसत प्रतिशत कितना है
【अ】50%
【ब】45%
【स】66%
【द】60%
(स)✔
प्रश्न=2 – विश्व की सर्वाधिक वृद्ध व्यक्तियों का प्रतिशत किस देश में है
【अ】जापान
【ब】भारत
【स】जर्मनी
【द】चीन
व्याख्या:➖(अ)✔ राष्ट्रीय स्तर पर सर्वाधिक वृद्धों की जनसंख्या जापान में 18.27% पाई जाती है इसके बाद जर्मनी द्वितीय स्थान पर है
प्रश्न=3. किसी भी देश की जनसंख्या को सामान्यतः कितने वर्गों में विभाजित किया जाता है ?
(अ) दो वर्गों में
(ब) तीन वर्गो में
(स) चार वर्गो में
(द) पांच वर्गों में
(ब)✔
व्याख्या:- किसी भी देश की जनसंख्या को सामान्यतः तीन वर्गों में विभाजित किया जाता है जो क्रमशः
1. (0 – 14)
2. (15 – 64 ) और
3. (65) वर्ष से ऊपर की आयु के होते हैं इनमें यह विभाजन जनसंख्या की आयु संरचना कराता है
प्रश्न= 4. विश्व में सर्वाधिक वृद्ध व्यक्तियों का प्रतिशत किस महाद्वीप में है ?
(अ) यूरोप
(ब) उत्तरी अमेरिका
(स) एशिया
(द) अफ्रीका
(अ)✔
व्याख्या:- विश्व में सर्वाधिक वृद्ध व्यक्तियों का प्रतिशत यूरोप में 14.6% ,इसके पश्चात उत्तरी अमेरिका में 12.5% ,अफ्रीका में 3.2% था एशिया में 5.8% लोग वृद्ध है राष्ट्रीय स्तर पर सर्वाधिक वृद्धों की जनसंख्या जापान में 18.27% पाई जाती है इसके बाद जर्मनी 17.17%, फ्रांस 16.1% तथा ब्रिटेन 15.9% पाई जाती है
प्रश्न= 5. सर्वाधिक युवा वर्ग की जनसंख्या किस महाद्वीप में पाई जाती है ?
(अ) अफ्रीका
(ब) एशिया
(स) यूरोप
(द) उत्तरी अमेरिका
(अ)✔
व्याख्या:- विश्व की लगभग 35.2% जनसंख्या युवा वर्ग है जिसमें सर्वाधिक भूमिका अफ्रीका 44 .71% ,एशिया 33.6% एवं दक्षिणी अमेरिका 41.5% ,यूरोप 17. 5% में यह प्रतिशत कम है
प्रश्न= 6. सामान्यतः विकासशील देशों की तुलना में विकसित देशों में युवा जनसंख्या पाई जाती है?
(अ) अधिक
(ब) कम
(स) बराबर
(द) सर्वाधिक
(ब)✔
व्याख्या:- सामान्यतः विकासशील देशों में युवा जनसंख्या और विकसित देशों में प्रोढ व वृद्धों की जनसंख्या अधिक पाई जाती है
प्रश्न= 7. किसी भी देश का विकास स्तर किस वर्ग की जनसंख्या पर निर्भर होता है?
(अ) युवा वर्ग पर
(ब) प्रौढ़ आयु वर्ग पर
(स) वृद्ध आयु वर्ग पर
(द) इनमें से कोई नहीं
(ब)✔
व्याख्या:- प्रौढ़ आयु वर्ग की जनसंख्या दूसरे वर्ग में रखी जाती है जो जनसंख्या दूसरे वर्गों से अधिक होती है इस वर्ग की जनसंख्या प्रजननसील, आर्थिक दृष्टि से सर्वाधिक उत्पादक तथा जनांकिकीय दृष्टि से सबसे गतिशील होती है किसी भी देश का विकास स्तर इस जनसंख्या वर्ग से संबंधित होता है
प्रश्न= 8. सर्वाधिक लिंगानुपात किस महाद्वीप में पाया जाता है ?
(अ) एशिया
(ब) यूरोप
(स) उत्तरी अमेरिका
(द) अफ्रीका
(ब)✔
व्याख्या:- विश्व लिंगानुपात 2004 के अनुसार विश्व का औसत लिंगानुपात 985 है जिसमें एशिया 1002, अफ्रीका 957, यूरोप 1072, लेटिन अमेरिका 1018, उत्तरी अमेरिका 1027, ओसेनिया 990 लिंगानुपात पाया जाता है
प्रश्न= 9. अत्यधिक स्त्री अधिकता वाले देशों में सम्मिलित देश नहीं है ?
(अ) संयुक्त राज्य अमेरिका
(ब) कनाडा
(स) दक्षिण अमेरिका
(द) चीन
(द)✔
व्याख्या:- अत्यधिक स्त्री अधिकता वाले देशों में 1050 से अधिक लिंगानुपात वाले देश सम्मिलित होते हैं जिसमें पश्चिमी यूरोपीय देश, संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा, दक्षिण अमेरिका के दक्षिणी क्षेत्रों में स्त्रियों की संख्या अत्यधिक है
प्रश्न=30. भारत किस श्रेणी का प्रतिनिधित्व करता है ?
(अ) अत्यधिक स्त्री अधिकता वाले क्षेत्रों में
(ब) स्त्री अधिकता वाले देशों में
(स) पुरुष अधिकता वाले देशों में
(द) अत्यधिक पुरुष अधिकता वाले देशों में
(द)✔
व्याख्या:- अत्यधिक पुरुष अधिकता वाले देशों में 950 से भी कम लिंगानुपात पाया जाता है भारत इस श्रेणी का मुख्य प्रतिनिधित्व करता देश है जहां घटता लिंगानुपात जनसंख्या के असंतुलन के लिए चिंताजनक है
प्रश्न=11. जनसंख्या प्रक्षेपण के अनुसार सन 2030 तक नगरीय जनसंख्या कितने अरब तक बढ़ जाएगी?
(अ) 5 अरब तक
(ब) 6 अरब तक
(स) 7 अरब तक
(द) 8 अरब तक
(द)✔
व्याख्या:- एक जनसंख्या प्रक्षेपण के अनुसार सन् 2030 ईस्वी तक नगरी जनसंख्या 8 अरब तक बढ़ जाएगी विश्व जनसंख्या के आंकड़े बताते हैं कि 1975 में विश्व की 38% जनसंख्या नगरों में निवास करती थी जो 2004 में 48% हो चुकी है अनुमान है कि 2025 तक विश्व की 61% जनसंख्या नगरी हो जाएगी
प्रश्न=12. उच्च नगरीय जनसंख्या वाले देशों में सम्मिलित देश नहीं है ?
(अ) कनाडा
(ब) मैक्सिको
(स) जापान
(द) चीन
(द)✔
व्याख्या:- उच्च नगरीय जनसंख्या वर्ग में विश्व के वे देश आते हैं जिनमें नगरीय जनसंख्या का प्रतिशत 60 से अधिक है संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा, मैक्सिको, ब्राज़ील, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, जापान, सिंगापुर, अर्जेंटीना एवं यूरोप महाद्वीप के अधिकांश देशों में नगरीय जनसंख्या का उच्च प्रतिशत पाया जाता है
प्रश्न=13. विश्व साक्षरता दर को प्रभावित करने वाला कारक नहीं है ?
(अ) आर्थिक विकास का स्तर
(ब) ग्रामीण जीवन स्तर
(स) नगरीकरण जीवन स्तर
(द) सरकारी नीतियां
(ब)✔
व्याख्या:- साक्षरता दर को प्रभावित करने वाले कारकों में आर्थिक विकास का स्तर, नगरीकरण जीवन स्तर, महिलाओं की सामाजिक स्थिति ,विभिन्न सुविधाओं तथा सरकारी नीतियां प्रमुख है, आर्थिक विकास का स्तर साक्षरता के कारण ही संभव हो पाता है
प्रश्न=14. शत प्रतिशत साक्षरता वाले देशों में सम्मिलित देश नहीं है?
(अ) जापान
(ब) ऑस्ट्रेलिया
(स) डेनमार्क
(द) न्यू जीलैंड
(द)✔
व्याख्या:- विश्व में सत – प्रतिशत साक्षरता वाले देशों में जापान ,ऑस्ट्रेलिया, डेनमार्क, फिनलैंड, स्वीडन, नॉर्वे में शत प्रतिशत जनसंख्या पाई जाती है
प्रश्न=15. विकसित या औद्योगिकृत देशों में किस वर्ग का व्यवसाय अधिक सक्रिय रहता है?
(अ) प्राथमिक व्यवसाय
(ब) द्वितीय व्यवसाय
(स) तृतीय व्यवसाय
(द) चतुर्थ व्यवसाय
(स)✔
व्याख्या:- अति विकसित या उद्योगिकृत देशों में तृतीयक व्यवसाय में 40 – 45% तक कार्यशील जनसंख्या सक्रिय रहती है संयुक्त राज्य अमेरिका ,तथा पश्चिमी यूरोपीय देशों में इस व्यवसाय में 60 – 70% तक जनसंख्या जुड़ी हुई है
प्रश्न=16. किस वर्ग का व्यवसाय, जनसंख्या में तुलनात्मक रूप से कम पाया जाता है ?
(अ) प्राथमिक व्यवसाय
(ब) द्वितीयक व्यवसाय
(स) तृतीयक व्यवसाय
(द) चतुर्थक व्यवसाय
(द)✔
व्याख्या:- चतुर्थक व्यवसाय का प्रतिशत जनसंख्या में तुलनात्मक रूप से कम पाया जाता है लेकिन इसकी आय सर्वाधिक होती है
प्रश्न=37. विश्व की नगरीय जनसंख्या में प्रति वर्ष लगभग कितने करोड़ की वृद्धि हो रही है ?
(अ) 5 करोड़ की
(ब) 6 करोड़ की
(स) 7 करोड़ की
(द) 8 करोड़ की
(ब)✔
व्याख्या:- विश्व की नगरीय जनसंख्या में प्रति वर्ष 6 करोड़ की वृद्धि हो रही है जो ग्रामीण जनसंख्या में हो रही वृद्धि का लगभग 3 गुना है
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Website
Address
New Delhi
110001