Jaswant Singh Rathore
Actor | Standup comedian | Mimic | singer
(कहने का मतलब..हम जहां पर खडे हो जाते है Entertainment वहीं से शुरू हो जाता है )🎤
India’s Laughter Champion | comedy circus | Kapil sharma show | Bollywood | Pollywood | Movies | Live comedy Shows 🎬🎭✈️
22/06/2026
बैसाखियों के सहारे चलने से बेहतर है कि आप अपनी गति से गिरते सँभलते आगे बढ़ें 🙌🏻
21/06/2026
डैडी,
आज आपको हम सब से बिछड़े पूरे सात साल हो गए।
लेकिन ऐसा एक भी दिन नहीं गुज़रा जब आपकी मौजूदगी महसूस न हुई हो। कहते हैं कि इंसान चला जाता है, लेकिन उसकी सीख, उसकी आदतें और उसके संस्कार हमेशा साथ रहते हैं। शायद इसी वजह से आप आज भी मेरे साथ हैं।
कहीं पढ़ा था कि बाप की असली कीमत तब समझ आती है जब इंसान खुद ज़िम्मेदारियों का बोझ उठाने लगता है। बचपन में अक्सर लगता था कि बाप प्यार नहीं करता, क्योंकि एक मिडिल क्लास बाप अपने प्यार का इज़हार कम और अपनी फिक्र ज़्यादा करता है। दुर्भाग्य से जब तक औलाद उस प्यार की भाषा समझती है, तब तक बाप सिर्फ तस्वीरों में रह जाता है।
डैडी, आपकी वो हलवाई की दुकान, जहाँ आप मुझे ज़बरदस्ती भेजा करते थे, आज उसकी एक-एक बात याद आती है। तब वो दुकान लगती थी, आज समझ आता है कि वही मेरा पहला एक्टिंग इंस्टीट्यूट था। वहीं लोगों को देखना, उनकी बातें सुनना, उनके हाव-भाव समझना सीखा था, जो आज स्टेज पर मेरे काम आता है।
आप सुबह छह बजे से लेकर रात ग्यारह बजे तक काउंटर पर खड़े रहते थे। शायद वहीं से मुझे भी घंटों स्टेज पर खड़े रहने की ताकत मिली।
आप चाहते थे कि मैं दुकानदार बनूँ।
रसगुल्ले तो मैं नहीं बेच पाया, लेकिन आज हँसगुल्ले ज़रूर बेच रहा हूँ।
हाँ, एक बात की माफ़ी चाहता हूँ... मैं आज भी पूरा दुकानदार नहीं बन पाया। क्योंकि आपकी ही तरह मैं भी यही मानता हूँ कि गल्ले में पैसे आने से पहले ग्राहक के चेहरे पर मुस्कान आनी चाहिए।
वाक़ई...
सारा ज़माना एक तरफ़,
और कंधे पर बाप का हाथ एक तरफ़।
Happy Father’s Day, Daddy ❤️
Part - 1
Welcome to jungle mimicry 🎤
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the public figure
Address
Oshiwara
Mumbai
400102