Qmaths
www.qmaths.in provides complete study package for ssc cgl, tier 1, tier 2, ssc chsl, ssc mts, ibps bank po, and all other government and non-government competitive exams.
मेरे प्यारे भाईयों और उनकी बहनों 😬,
आप सभी को आपके निखिल भैया का प्यार भरा नमस्कार..! 🖤🙏
सच कहूँ तो, पिछले कई महीनों से बस इसी दिन का इंतज़ार था... कि कब आप सभी को ये खबर बता पाऊँ। आज आखिरकार वो दिन आ ही गया। ❤️
आपके अपने का App आ रहा है।
जब Blackbook किताब आई थी, तब आप सभी ने उसे जितना प्यार दिया, उतना मैंने कभी सोचा भी नहीं था। उसी प्यार ने मुझे हिम्मत दी कि अब Vocabulary को सिर्फ किताब तक सीमित न रखकर, एक ऐसे App में बदलूँ जो आपकी तैयारी को और आसान, तेज़ और मज़ेदार बना सके।
इस App में मेरी कोशिश सिर्फ किसी Word का Meaning बताने की नहीं रही है। कोशिश यह रही है कि एक-एक शब्द की पूरी कहानी आपके सामने रख सकूँ।
अगर आपको सिर्फ 30 सेकंड में कोई Word revise करना है, तो वो भी हो जाएगा। अगर उसकी गहराई तक जाकर समझना है, तो उसका भी पूरा इंतज़ाम है।
एक Word से जुड़े Synonyms, Antonyms, Word Family, Related Words, Tricks, Mnemonics, Detailed Explanation, Practice, Revision Tools... जितना संभव था, उतना सब कुछ एक ही जगह देने की कोशिश की है।
इस App को मैंने खुद बनाया है। पिछला QMaths App मैंने 2016 में बनाया था। उसके बाद लगभग 10 साल तक App Development से दूर रहा। पिछले कई महीनों से सोशल Media, Groups, दोस्तों... सबसे थोड़ा दूर हो गया था। वजह बस यही थी। कई दिनों तक सच में 18-20 घंटे लगातार इसी पर लगा रहा। बस यही कोशिश थी कि CGL से पहले इसे आप सभी तक पहुँचा सकूँ।
हर इंसान अपनी मंज़िल के लिए मेहनत करता है। जैसे आप लोग अपनी नौकरी के लिए दिन-रात एक करते हैं, वैसे ही हम भी कोशिश करते हैं कि आपकी तैयारी को थोड़ा और बेहतर बना सकें।
App अभी Beta Version में है। कुछ Features अभी भी pipeline में हैं और लगातार updates आते रहेंगे। अगर कहीं कोई कमी दिखे, कोई issue महसूस हो या कोई अच्छा सुझाव हो, तो WhatsApp Support या Email के माध्यम से ज़रूर बताइए। मैं उसे जल्द से जल्द ठीक करने की पूरी कोशिश करूँगा।
पिछले साल जिस Blackbook Quiz को आप सभी ने इतना प्यार दिया था, इस साल वही Quiz नए Blackbook App में होगा। और पिछले 6-7 साल की तरह इस बार भी Fast-Paced Revision Quizzes बिल्कुल FREE रहेंगे।
अब आपकी बारी है... 😊
CGL ज़्यादा दूर नहीं है।
दिन-रात एक कर दीजिए। इतना पढ़िए कि Result वाले दिन लोग सिर्फ इतना कहें...
"यार... इसकी किस्मत बहुत अच्छी थी।" 😄
उन्हें क्या पता कि उस "किस्मत" के पीछे कितनी रातों की नींद, कितनी मेहनत और कितने त्याग छिपे थे।
कुछ महीनों के लिए थोड़ा कम घूमिए, थोड़ा कम Mobile (Reels) चलाइए, थोड़ी कम पार्टी कीजिए... और थोड़ा ज़्यादा अपने सपनों के साथ बैठिए। कई बार एक कमरे में की गई तपस्या ही मनचाहा वरदान (Post) बनकर मिलती है।
बस अंत में एक छोटी-सी अपील...
जैसा प्यार आपने Blackbook किताब को दिया, वैसा ही इस छोटे-से App को भी दीजिए। ❤️
कहीं कोई कमी दिखे तो ज़रूर बताइएगा। तारीफ़ बाद में कर देना, पहले गलती बता देना। 😄
बहुत मेहनत और बारीकी से इस App को बनाने की कोशिश की है। फिर भी अगर कहीं कोई कमी रह गई हो, तो उसे माफ़ करके मुझे बता दीजिए। मैं उसे जल्द से जल्द ठीक करने की पूरी कोशिश करूँगा।
आपका हर Feedback मेरे लिए बहुत कीमती है, क्योंकि यही इस App को और बेहतर बनाएगा।
उम्मीद है, यह App आपकी तैयारी का एक भरोसेमंद साथी बनेगा।
App Link: 🔥
https://play.google.com/store/apps/details?id=in.qmaths.blackbook&referrer=src%3Dfacebook
जल्द मिलते हैं Blackbook App में। 🖤
आपका अपना,
निखिल भैया 🙏
🔔 SSC Notice — Combined Higher Secondary Level (10+2) Examination.
1. Final Vacancies of Combined Higher Secondary (10+2) Level Examination, 2025 (as on 18.06.2026)
🔗https://ssc.gov.in/api/attachment/uploads/masterData/NoticeBoards/final_vacancies_18062026.pdf
2. Important Notice regarding Option-cum-Preference Form
🔗https://ssc.gov.in/api/attachment/uploads/masterData/NoticeBoards/Important_Notice_19062026.pdf
3. Sample Option-cum-Preference Form
🔗https://ssc.gov.in/api/attachment/uploads/masterData/NoticeBoards/option_preference_form_19062026.pdf
⚡️ Join Qmaths WhatsApp Channel For Instant SSC Updates 🚀
https://whatsapp.com/channel/0029Va4ZAE2KLaHxEWSZMV0U
04/04/2026
Blackbook of English Vocabulary (2026 Edition)
Flipkart: https://fktr.in/zxJ15Zp 🔥
(Offer Price - Limited Time)
Amazon : https://amzn.to/4varPIB
Note: This is English-Hindi (bilingual Version),
English Only version will be launched after 10 days
SSC CGL 2024 Tentative Vacancies: 18236, as on 23.12.2024..!!🖤
Or batao bhaiyo, kaisa rha first shift ka paper..?
Feedback: https://bit.ly/CGL24T1
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the school
Website
Address
Mumbai