Prayag Connect

Prayag Connect

Share

25/08/2021

समर सिंह ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में आजीवन सदस्यता ग्रहण कर ली, मिल रही हैं बधाइयाँ

भोजपुरी के देसी स्टार और शान - ए - भोजपुरी समर सिंह ने समाजवादी पार्टी जॉइन कर ली है। समर सिंह ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में आजीवन सदस्यता ग्रहण की। इस पर समर सिंह को हर ओर से बहुत बहुत बधाई और शुभकामनाएं मिल रही हैं। ये समस्त कार्यक्रम श्री नरेश उत्तम पाटिल (प्रदेश अध्यक्ष, समाजवादी पार्टी) की देखरेख में सम्पन्न हुआ। इसके लिए समर सिंह और समर फ़िल्म एंटरटेनमेंट परिवार माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूरी समाजवादी पार्टी का तहेदिल से आभार व्यक्त करती है।
भोजपुरी सिनेमा के देसी स्टार समर सिंह ने इस अवसर पर कहा कि समाजवादी पार्टी से जुड़कर वह बेहद उत्साहित हैं। इस पार्टी की सोच और इसका विचार एकदम क्लियर है। समाज और जनता की भलाई के उद्देश्य से उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की है। वह सोशल वर्क में बिलीव रखते हैं और समाज के गरीबों, दबे कुचले लोगों और आम आदमी की भलाई और उनके हित मे लगातार काम करने को प्राथमिकता देंगे।
आपको बता दें कि समर सिंह एक ऐसे फ़िल्म स्टार हैं, जो फिल्मों और गानों में अपनी गायकी और अदाकारी से सबके चहेते तो बने ही हुए हैं। साथ ही सामाजिक कार्यों में भी खुद को व्यस्त रखते हैं। वे जनता को ही अपना भगवान मानते हैं। उनका बार बार यह कहना है कि जनता के प्यार ने समर सिंह को स्टार बनाया है। लुंगी और गमछा पहन कर जब वह डांस करते हैं तो खाँटी भोजपुरी प्रस्तुत करते हैं और पब्लिक उनसे जुड़ जाती है। यही जज़्बा वह समाजिक कार्यों में भी दिखाते हैं।

Photos from Prayag Connect's post 20/08/2021

नीलू शंकर सिंह ने पूरी की फ़िल्म "रानी बिटिया राज करेगी" कि शूटिंग

प्रयागराज - भोजपुरिया दर्शको की चहेती खूबसूरत अभिनेत्री नीलू शंकर सिंह ने अभी हाल ही में बेहतरीन पारिवारिक फ़िल्म "रानी बिटिया राज करेगी" की शूटिंग सम्पन्न की। बता दे की लॉकडाउन के बाद नीलू शंकर सिंह की "रानी बिटिया राज करेगी" चौथी फ़िल्म है जिसकी शूटिंग सफलतापूर्वक कम्पलीट कर ली है। नीलू शंकर सिंह से मिली जानकारी के अनुसार वो चारो फिल्मो में अलग अलग किरदार में नजर आएंगी जिनमे से कुछ किरदार उनके लिए काफी चैलेंजिंग रहे उन्होंने फिल्म "रानी बिटिया राज करेगी" के बारे मे बताया कि यह फुल फैमिलियर ड्रामा बेस्ड फ़िल्म जो अपने टाइटल से ही एक सम्पूर्ण पारिवारिक फ़िल्म होने का संकेत दे रही है। इस फ़िल्म के किरदार के बारे में उन्होंने ज्यादा नही बताया पर इतना कहा कि कहानी को अभी रिवील नही कर सकते पर इस फ़िल्म में मैं हमेशा के लुक से एक डिफरेंट लुक के साथ एक प्यारे से किरदार में नजर आऊंगी जो एंटरटेनमेंट के साथ साथ समाज को संदेश देगा। उन्होंने फ़िल्म के निर्माता संदीप सिंह जी को धन्यवाद दिया और कहा की एक अच्छे और सामाजिक सिनेमा से जोड़ने के लिए संदीप सिंह जी आपको बहुत बहुत धन्यवाद । इस फ़िल्म में नीलू शंकर सिंह के साथ संजना पाण्डेय यानी संजना राज भी एक स्ट्रांग किरदार में नजर आयेंगी।
मेरा हमेशा यही प्रयास रहता है कि की मैं हमेशा अच्छी फिल्मे करू भले साल में कम फिल्मे करू लेकिन जितनी भी करू अच्छी करू जिन्हें आप सभी अपने पूरे परिवार के साथ बैठकर देख सके क्योंकि आज जो कुछ भी हूँ अपने माता पिता और आप सभी दर्शको के आशीर्वाद से हूँ ऐसे ही आप लोग अपना प्यार आशीर्वाद बनाये रखे। इस फ़िल्म का निर्माण B4U मोशन पिक्चर के बैनर तले हुआ है जिसके निर्माता संदीप सिंह व निर्देशक अजीत सिंह है।

Photos from Prayag Connect's post 16/08/2021

खेसारीलाल यादव ने अपने बंगले पर सेलिब्रेट किया पीआरओ संजय भूषण पटियाला का बर्थडे

प्रयागराज - भोजपुरी सुपर स्‍टार खेसारीलाल यादव ने मुंबई में पीआरओ संजय भूषण पटियाला का आज बर्थडे अपने बंगले पर मनाया। इस मौके पर उन्‍हें अंग वस्‍त्र और फूल मालाओं से सम्‍मानित किया गया। इसके बाद संजय ने केक काट कर अपना जन्‍मदिन मनाया। इस मौके पर निर्देशक लाल बाबू पंडित भी मौजूद रहे, जिन्‍होंने खेसारीलाल यादव के साथ केक खिला कर संजय भूषण पटियाला को बधाई एंव शुभकामनाएं दी।

आपको बता दें कि सुपर स्‍टार खेसारीलाल यादव, अली खान, प्रिंस राजपूत, गुंजन पंत, दिलीप जोशी समेत कई फिल्‍मी सितारों ने संजय भूषण पटियाला को उनके जन्‍मदिन के मौके पर बधाईयां दी । इसके बाद संजय भूषण पटियाला ने कहा कि मेरे लिए यह दिन बेहद खास रहा है और इसे खास बनाने में मेरे परिवार, दोस्‍तों और चाहने वालों के साथ – साथ भोजपुरी फिल्‍म इंडस्‍ट्री के सितारों की दुआएं वजह रही है। इसके लिए मैं सबका शुक्रगुजार हूं।

संजय भूषण पटियाला सक्रिय रूप से भोजपुरी फिल्‍म इंडस्‍ट्री में काम कर ही रहे हैं। साथ ही वे हिंदी, गुजराती, मराठी, पंजाबी, बंगाली समेत कई अन्‍य भाषाओं की फिल्‍मों में प्रचारक की भूमिका सफलतापूर्वक निभा रहे हैं। कोरोना काल में भी उन्‍होंने अपनी भूमिका का निवर्हन बखूबी किया।

Want your business to be the top-listed Media Company in Mumbai?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Website

Address


Mumbai
400088