Maa Science Coaching Institute.

Maa Science Coaching Institute.

Share

09/07/2026

फलन, अवकलज एवं समाकलन





#एदुचतिओन्

08/06/2026

कुछ बच्चे जो CGL या CHSL की तैयारी करते है वे बिहार पुलिस की लिखित भर्ती परीक्षा का फॉर्म यूँही भर देते है।
वे इस परीक्षा की विशेष तैयारी के लिए किसी कोचिंग ऑन लाइन हो या ऑफ लाइन किसी का सहारा नहीं लेते है।
वैसा ही मेरा एक शिष्य है।
वह बिहार पुलिस का फॉर्म भर दिया और पास कर गया था और ज्वाइनिंग भी कर लिया।
ज्वाइनिंग के ट्रेनिंग पीरियड के ठीक दस दिन बाद मेरे पास फोन किया ये पूछते हुवे कि सर ये जॉब छोड़ दूं।
मैने उससे पूछा तो तुम अप्लाई क्यों किये थे, जब तुमको जॉब ही नहीं करना था।
उसने कहा कि अपने संगी साथी के साथ फॉर्म भर दिए थे।
मैने कहा कि जॉब मत छोड़ो, वहीं रहकर आगे की पढ़ाई या तैयारी कर लेना।
उसने कहा कि यहाँ पढ़ने का समय नहीं मिलता है।
मैने उससे कहा कि चुप चाप जॉब करो।
फिर तीन दिन के बाद वह फोन किया ये कहते हुवे कि सर जॉब को छोड़ दें।
मैने कहा कि अपने माता पिता से पूछो।

फिर दो दिन के बाद, यही सवाल
मेरा जवाब, अपने माता पिता से पूछो। अगर मै कह दूं कि तुम नौकरी छोड़ दो, तो तुम्हारे माता पिता कहेंगे कि सर तुम्हे पढ़ाने के लिए तुम्हारा नौकरी छोड़वा दिए।

फिर फोन किया
मैने कहा कि तुम CHSL निकाल लोगे।
उसने कहा कि जब मन करें तब निकाल लूँगा
मैने कहा कि कन्फ़र्म
तो उसने कहा कि एकदम कन्फर्म
फिर मैने कहा कि, अपने माता पिता से पूछो।

आखिरकार उसने महीना भी पूरा नहीं किया और बिहार पुलिस का नौकरी छोड़ दिया।
फिर CHSL पास किया पर डाक्यूमेंट वेरिफिकेशन में उसका ओरिजिनल डॉक्यूमेंट बिहार पुलिस विभाग के पास जमा था।
वह वेरिफिकेशन में गया ही नहीं।

बाद में स्टेनोग्राफर की परीक्षा पास करके डिस्ट्रिक्ट न्यायालय में गया, फिर इस बार की हाई कोर्ट की परीक्षा पास किया है। उसने यह भी बताया कि कोर्ट में पर्सनल असिस्टेंट का बहाली आने वाला है। अब उसमें फॉर्म भरेंगे।

अब वैसे छात्र जो बिहार पुलिस की तैयारी करने के लिए विशेष रूप से किसी कोचिंग की सहायता न लेकर के पास कर जाते है, वह रिजल्ट किसके खाते में जाएगा?
संभार

01/06/2026
Want your school to be the top-listed School/college in Motihari?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Telephone

Website

Address


Bajhiya Bazar, Bhopatpur
Motihari
845432