Udari foundation

Udari foundation

Share

समाज के वंचित वर्गों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कार्यरत।
🌱 उम्मीदों को पंख, समाज को संबल – उडारी फाउंडेशन के संग!

Photos from Udari foundation's post 18/04/2026

उडारी फाउंडेशन और माँ लक्ष्मी चैरिटेबल ब्लड सेंटर का संयुक्त कार्यक्रम

मोदीनगर, अप्रैल 2026:
उडारी फाउंडेशन के महासचिव डॉ. अनलजीत सिंह झंगी जी महाराज के नेतृत्व में माँ लक्ष्मी चैरिटेबल ब्लड सेंटर के संचालनकर्ता दानवीर जी के सहयोग से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फाउंडेशन के कार्यों और समाज सेवा की गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा हुई तथा रक्तदान और ब्लड बैंक की उपयोगिता पर भी विचार–विमर्श किया गया।

कार्यक्रम में फाउंडेशन की अध्यक्ष डॉ. कविता कपूर ने संस्था के उद्देश्यों और गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। फाउंडेशन के राष्ट्रीय संयोजक पवन शर्मा (सेवानिवृत्त डीएसपी, CISF) ने संगठन की सामाजिक प्रतिबद्धताओं पर प्रकाश डाला।

विशेष रूप से फाउंडेशन के राष्ट्रीय सलाहकार एवं ज्योतिष महाविशेषज्ञ डॉ. मुकेश जैन ने स्वस्थ जीवन शैली के महत्व पर अपने विचार रखे और बताया कि किस प्रकार संतुलित जीवनशैली से समाज आगे बढ़ सकता है। उन्होंने रक्तदान और ब्लड बैंक की आवश्यकता पर भी महत्वपूर्ण विचार प्रस्तुत किए।

इस अवसर पर उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत ब्लड बैंक की टीम द्वारा गले में पटका डालकर किया गया और उनका सम्मान किया गया। सभी ने अपने–अपने विचार रखे तथा समाज सेवा और रक्तदान के महत्व पर चर्चा की।

फाउंडेशन के महासचिव डॉ. अनलजीत सिंह झंगी जी महाराज ने अपने नवीन कार्यों और भविष्य की योजनाओं के विषय में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि “आने वाले समय में उडारी फाउंडेशन समाज सेवा और स्वास्थ्य जागरूकता के क्षेत्र में और अधिक सक्रियता से कार्य करेगा।”

इस कार्यक्रम में फाउंडेशन के सभी सदस्य — डॉ. सत्येंद्र तोमर, अशोक शर्मा, उज्जवल, राजेश महेश्वरी, भरत, अमरजीत कौर, प्रवेश, रवलीन कपूर, पूर्वा, स्नेहा, चाहत, दिव्यांश सहित अन्य सदस्य तथा ब्लड बैंक की टीम उपस्थित रही। सभी ने मिलकर यह संकल्प लिया कि आने वाले समय में समाज सेवा और स्वास्थ्य जागरूकता के क्षेत्र में एक साथ मिलकर और अधिक कार्य किए जाएंगे।

Photos from Udari foundation's post 11/04/2026

पुरुषार्थ क्रांतिकारी संगठन ने धूमधाम से मनाया स्थापना दिवस

पुरुषार्थ क्रांतिकारी संगठन (पंजी.) ने अपने सातवें स्थापना दिवस के अवसर पर पतंजलि वेलनेस सेंटर, मोदीनगर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ।

इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजेन्द्र कौशिक सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में संगठन के विस्तार, समाज सेवा के कार्यों और क्रांतिकारी विचारधारा को जन–जन तक पहुँचाने पर विचार–विमर्श किया गया।

विशेष रूप से डॉ. अनलजीत सिंह झंगी जी महाराज ने अपने कर–कमलों से समाज सेवा एवं संगठनात्मक कार्यों में योगदान देने वाली प्रतिष्ठित हस्तियों का सम्मान किया। सम्मानित व्यक्तियों ने संगठन की गतिविधियों को समाज में जागरूकता और एकता का प्रतीक बताया।

पूर्व विधायक एवं पूर्व चेयरमैन पंडित सुदेश शर्मा सहित अनेक गणमान्य अतिथियों ने भी अपनी गरीमामय उपस्थिति दर्ज कराई और कार्यक्रम कि शोभा बढ़ाई तथा संगठन के कार्यों की सराहना की।

Photos from Udari foundation's post 23/03/2026

मेवाड़ विश्वविद्यालय, गंगरार (चित्तौड़गढ़) में आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष सम्मेलन में Udari Foundation के महासचिव एवं युवा बजरंग वाहिनी के राष्ट्रीय महामंत्री तथा उत्तर प्रदेश प्रभारी डॉ. अनलजीत सिंह झंगी जी महाराज ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।

इस अवसर पर फ्यूचर पॉइंट के अध्यक्ष डॉ. अरुण बंसल जी एवं श्रीमती आभा बंसल जी ने डॉ. अनलजीत सिंह झंगी जी महाराज जी का विशेष सम्मान किया। साथ ही मेवाड़ विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. अशोक कुमार गदिया जी द्वारा भी उनका अभिनंदन एवं सम्मान किया गया।

✍️ सम्मेलन का महत्व
यह सम्मेलन ज्योतिष विद्या के गहन अध्ययन, शोध और आधुनिक संदर्भों में इसके उपयोग पर केंद्रित रहा। विद्वानों ने ज्योतिष को समाज सुधार और मानव कल्याण का साधन बताते हुए इसके वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित और समाज सेवा के संकल्प के साथ हुआ।

Want your organization to be the top-listed Non Profit Organization in Modinagar?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Website

Address


Govindpuri
Modinagar
201201