RJ classes

RJ classes

Share

21/07/2019
13/02/2017

MPPSC 2017 pre : एक विश्लेषण (Maulikta nahi prasangikta) ...

रविवार दिनांक 12/02/17 को राज्य प्रशासनिक सेवा की प्रारम्भिक परीक्षा सम्पन्न हुई,
विगत वर्षो की अपेक्षा इस वर्ष भी आयोग ने जहाँ केवल सामान्य अध्ययन प्रश्न पत्र 1 के आधार पे चयन प्रणाली अपनाई वही GS-2 का पेपर केवल क्वालीफाइंग था।

GS Ppr 1 से जुडी विशेष् बातें-

1) GS-1 का पेपर कुछ इस तरीके से सेट किया गया था जिसका स्तर निरंतर परिवर्तनशील था जो की

-परीक्षा कक्ष में स्तर- 'सरल'

-कक्ष के बाहर- 'Tricky'

-शाम 5 बजे तक - 'जटील'

और अंततः रात होते होते -'जटिलतम'' हो गया।
और इसी के सापेक्ष छात्रों के अंको में भी इसी क्रम में गिरावट दर्ज की गई जो की परीक्षा कक्ष से निकलते समय 85+ से गिरते - गिरते क्रमशः 80, 75 और 70 के न्यूनतम स्तर तक जा पहुंची।

2) एकतरफ जहाँ नए छात्र एकदूसरे को बधाई देते दिखे वहीँ पुराने अनुभवी छात्र संवर्गवार कटऑफ मार्क्स का जोड़ घटाव करते दिखे।

3) कई प्रश्नो को इस प्रकार नियोजित किया गया था की पुराने खिलाडी (Old Rice) भी लप्पू प्रश्नो पे चकमा खा गए।

4) सुबह तक जब स्थिति सामान्य हो गई एवं अभ्यर्थी अपने अंको को ले के कॉन्फिडेंट हो गये तो शाम को जारी मॉडल आंसर शीट ने मानवता को तार तार कर दिया।

5)जैसे जैसे उत्तरो का मिलान होता जा रहा था छात्रो का इंसानियत से विश्वास उठता जा रहा था और अंत में वो घडी भी आ गई जब अपने पास होने की आशा संजोये छात्रों का मनोबल गहरी आशंका में बदल गया।
(इष्ट देवताओं के स्मरण में तेजी दर्ज की गई)

6) दोपहर तक 56 इंच के सीने दम भरने वाले छात्रों को रात होते-होते दम फूलने लगा और सीना, पसीना से लथपथ हो गया! एक- एक कर के गलत होते प्रश्नो ने छात्रों की सिट्टी पिट्टी गुम कर दी!

आगे क्या होगा???
आंसर और मॉडल आंसर की जद्दोजेहद में जूझते छात्रो को अब कहीं आराम नहीं मिलेगा विशेषकर वे छात्र जो एकदम बॉउंड्री पे है वो इसी मायाजाल में फंसे रहेंगे,

कई छात्र गंभीर अनिद्रा का शिकार हो जायेंगे और उनके डरावने सपने 'वो' प्रश्न होंगे जो उन्होंने जानते बुझते गलत कर दिए।
.'अरै ये तो पता था,.पता नहीं क्यों इसपे टिक कर दिया,.अरे एक बार पहले देख लिया होता..!!
साला.. दिमाग में आया था क्यों नहीं देखा..??

जैसे अनेकोनेक प्रश्न जिनका कोई जवाब नहीं इन्हें खून के आँसू रुलायेंगे और बेचैनी बढ़ती जायेगी!

क्या है उपाय-

कुछ नहीं शांत भाव से ईश्वर भक्ति में ध्यान लगाये, निकटतम तीर्थ स्थल में चक्कर काटना शुरू करे,
मान- मनौती करना शुरू कर दे,
गाय को रोटी, गरीब को कम्बल का दान आदि टोटके भी try किये जा सकते है।

Photos 13/11/2016
Want your school to be the top-listed School/college in Mhow?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Website

Address


116 Rishi Garden
Mhow
453551