Amit Chautala
08/03/2026
विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा! 🇮🇳
में भारतीय टीम ने न्यूज़ीलैंड को परास्त कर विश्व कप पर विजय हासिल की है। इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए भारतीय क्रिकेट टीम की सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
आप सभी की मेहनत, समर्पण और टीम भावना ने 140 करोड़ देशवासियों का मस्तक पुनः गर्व से ऊंचा किया है।
01/02/2026
आस्था के महापर्व 'माघ पूर्णिमा' की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं!
माघ मास के संगम स्नान के इस महापर्व का पुण्य फल आप सभी के जीवन को प्रकाशमय करे। प्रकृति और पवित्रता का यह संगम हमारे प्रदेश में खुशहाली और उन्नति के नए मार्ग प्रशस्त करे।
31/01/2026
“युद्धे शौर्यं प्रयासेन शीलं युद्धं विक्रमेण च।
वीरता युद्धे प्राप्तस्य तत्र सर्वं प्रकाशते॥”
1947 के भारत-पाक युद्ध के महान योद्धा, शौर्य, साहस, पराक्रम के पर्याय, परमवीर चक्र से सम्मानित शहीद मेजर सोमनाथ शर्मा जी के जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन।
30/01/2026
सत्य और अहिंसा के सिद्धांत के साथ जीवन जीने की प्रेरणा देने वाले महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन!
उनका व्यक्तित्व और उनके आदर्श जीवन मूल्य भविष्य की पीढ़ियों के लिए मानवता, करुणा और न्याय के मार्ग पर चलने हेतु एक मार्गदर्शक की भूमिका निभाते रहेंगे।
28/01/2026
"मेरे शरीर पर पड़ी एक-एक लाठी, ब्रिटिश साम्राज्य के कफन की कील साबित होगी।"
आज 'पंजाब केसरी' लाला लाजपत राय जी की जयंती है। एक प्रखर राष्ट्रवादी, जिन्होंने अपनी निर्भीकता से ब्रिटिश हुकूमत की नींव हिला दी। वे अमर शहीद भगत सिंह जैसे क्रांतिकारियों के आदर्श और प्रेरणा स्रोत रहे। भारत माता के ऐसे वीर सपूत के चरणों में सादर वंदन।
26/01/2026
आप सभी को 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएं। यह दिवस संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों और एकता के प्रति निष्ठा का स्मरण कराता है।
आइए, समृद्ध, सशक्त और विकसित मध्यप्रदेश के निर्माण का संकल्प लें और राष्ट्र निर्माण में योगदान दें।
25/01/2026
राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर समस्त देश व प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आइये, अपने मत के अधिकार के महत्व को समझें और भारतीय लोकतंत्र को और अधिक सशक्त बनाने के लिए हमेशा मतदान करने का संकल्प करें।
23/01/2026
विद्यादायिनी माँ सरस्वती जी के पूजन एवं प्रकृति के कण-कण में नव चेतना, नव उल्लास और नव ऊर्जा का संचार करने वाले पावन पर्व “बसंत पंचमी” की हार्दिक शुभकामनाएँ।
विद्या, विवेक, वाणी और संस्कारों की अधिष्ठात्री देवी माँ सरस्वती जी सभी के जीवन में ज्ञान का प्रकाश, विचारों की शुद्धता, कर्म की सृजनशीलता और भविष्य का मंगल पथ प्रशस्त करे यही मंगल प्रार्थना है।
#बसंत_पंचमी
22/01/2026
विघ्नेश्वराय वरदाय सुरप्रियाय
लम्बोदराय सकलाय जगद्धिताय॥
गणेश जयंती की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं !
भगवान श्री गणेश आप सभी के जीवन से विघ्नों को दूर कर बुद्धि, विवेक, सुख-समृद्धि और सफलता प्रदान करें !
#गणेश_जयंती
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Website
Address
Baldev
Mathura
281301