MSS MEDIA Network
11/05/2026
राष्ट्रीय लोक अदालत में इटावा ने बनाया नया रिकॉर्ड, 1.36 लाख मामलों का निस्तारण
#इटावा। जिला न्यायालय, राजस्व न्यायालयों एवं विभिन्न विभागों के संयुक्त प्रयास से आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में इटावा ने नया कीर्तिमान स्थापित किया। शनिवार को आयोजित इस लोक अदालत में कुल 1 लाख 36 हजार 639 मामलों का निस्तारण किया गया, जिससे पिछली राष्ट्रीय लोक अदालत का रिकॉर्ड भी टूट गया। साथ ही 22 करोड़ 72 लाख 54 हजार 187 रुपये की वसूली कर संबंधित पक्षों को बड़ी राहत प्रदान की गई।
राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जनपद #न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष रजत सिंह जैन के निर्देशन में किया गया। इस अवसर पर अपर जिला जज प्रथम अखिलेश कुमार, स्पेशल जज एससी एसटी एक्ट एवं नोडल अधिकारी लोक अदालत संजय कुमार चतुर्थ तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव आरती द्विवेदी सहित अनेक न्यायिक एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लिया।
#लोक_अदालत में आर्बिट्रेशन मामलों सहित 1 लाख 32 हजार 639 लंबित वादों का निस्तारण किया गया, जबकि विभिन्न विभागों और बैंकों से जुड़े 1 लाख 30 हजार 331 प्री-लिटिगेशन मामलों का भी समाधान कराया गया। सचिव आरती द्विवेदी के अनुसार इन मामलों में 20 करोड़ 92 लाख 7 हजार 137 रुपये की वसूली हुई।
प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय ललित नारायण झा एवं अतिरिक्त न्यायाधीश परिवार न्यायालय सुबोध वाष्णेय ने 22 वैवाहिक मामलों का आपसी समझौते से निस्तारण कराया। इनमें सात दंपत्तियों को एक साथ विदाई देकर नई शुरुआत का अवसर दिया गया, जो लोक अदालत का भावुक क्षण बन गया। #एमएसीटी न्यायालय के पीठासीन #अधिकारी रामचंद्र यादव प्रथम, उपभोक्ता न्यायालय के पीठासीन अधिकारी गुलाब सिंह तथा स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह ने भी अनेक मामलों का निस्तारण किया।
भीषण गर्मी को देखते हुए न्यायालय परिसर में वादकारियों के लिए पेयजल, छाया और अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की गई। राष्ट्रीय लोक अदालत में न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं, प्रशासनिक अधिकारियों तथा बड़ी संख्या में आमजन की उपस्थिति रही। यह आयोजन न्याय तक आसान पहुंच और आपसी समझौते की भावना को मजबूत करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम साबित हुआ।
इटावा पुलिस ने ऑटो लूट का किया खुलासा, एक लुटेरा गिरफ्तार दूसरा फरार
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the business
Telephone
Address
Mathura
281001