Mukesh Dhangar INC
14/06/2026
जिस BJP सरकार ने देश को कंगाल कर दिया है, जिनके नेता मालामाल हो गए हैं, वो आज 12 साल बेमिसाल की बात कर रहे हैं।
मोदी सरकार को जवाब देने के लिए हम सड़कों पर लड़ाई लड़ेंगे। ये सरकार कितना भी जुल्म कर ले, कितनी भी ताकत लगा ले लेकिन हम डरने वाले नहीं हैं।
हमें लोकतंत्र और संविधान को बचाना है और उसकी रक्षा की लड़ाई लड़नी है। हम देश बचाने के लिए सबकुछ कुर्बान कर देंगे।
हमारा संकल्प है: न डरेंगे, अन्याय के खिलाफ लड़ते रहेंगे ✊
Indian National Congress - Uttar Pradesh Priyanka Gandhi Vadra Rahul Gandhi Indian National Congress Indian Youth Congress
09/06/2026
धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।
आदिवासी अस्मिता और अधिकारों के महानायक बिरसा मुंडा जी ने जल, जंगल और ज़मीन की रक्षा के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया।
उनका संघर्ष, साहस और विचारधारा हमें न्याय, समानता और वंचित समुदायों के अधिकारों की लड़ाई लड़ने की प्रेरणा हमेशा देते रहेंगे।
भाजपा सरकार लगातार महंगाई पर महंगाई दिन रात करके आम आदमी की कमर तोड़ दी है।"भाजपा ने 2014 देश की भोली भाली जनता जर्नादन से वायदा किया बहुत हुई महंगाई की मार और अबकी बार जुमलो की सरकार। आओ हम सब मिलकर बदले झूठों की सरकार
25/05/2026
महोबा जनपद में दलित छात्रा का अपहरण व सामूहिक दुष्कर्म कर अमानवीय यातनाएं देने के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा शांतिपूर्ण सांकेतिक प्रदर्शन के माध्यम से महामहिम राज्यपाल के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।
महोबा जनपद में दलित छात्रा जो नीट की तैयारी कर रही थी का कोचिंग से लौटते समय अपहरण कर उसे 16 दिनों तक प्रयागराज में बंधक बनाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने सिगरेट से जलाकर अमानवीय यातनाएं देने तथा जबरन शादी कराने की अत्यंत शर्मनाक एवं मानवता को झकझोर देने वाली घटना ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर गंभीर प्रश्न चिन्ह खड़ा कर दिया है ।इस जघन्य घटना की जितनी निंदा की जाए वह कम है। दलित उत्पीड़न की घटनाओं को रोकने में भाजपा सरकार विफल हो गई है।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the public figure
Telephone
Website
Address
Mathura