STV

STV

Share

Photos from STV's post 30/04/2026

नगर निगम मंडी चुनाव: नामांकन के दूसरे दिन 15 उम्मीदवारों ने भरे पर्चे

नगर निगम मंडी में पार्षदों के चुनाव के लिए जारी नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन कुल 15 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। पहले दिन केवल एक नामांकन प्राप्त हुआ था। सहायक निर्वाचन अधिकारी नगर निगम मंडी वार्ड नंबर 1 से 13 एवं एसडीएम मंडी सदर रूपिन्द्र कौर ने बताया कि वार्ड नंबर 1 खलियार (अनारक्षित) से तीन नामांकन प्राप्त हुए, जिनमें जितेन और टेकचंद ने आजाद उम्मीदवार के रूप में तथा रणवीर सिंह ने भाजपा प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल किया। वार्ड नंबर 2 पुरानी मंडी (महिला) से कांग्रेस प्रत्याशी रेखा ने नामांकन भरा। वार्ड नंबर 3 पड्डल (महिला) से भाजपा की निर्मल ने तथा वार्ड नंबर 4 नेला (महिला) से भाजपा प्रत्याशी मंजु देवी ने नामांकन दाखिल किया। वार्ड नंबर 5 मंगवाई (महिला) से कांग्रेस प्रत्याशी रजनी चंद्रा ने नामांकन प्रस्तुत किया।
वार्ड नंबर 6 सनयारड़ (अनुसूचित जाति) से कोई नामांकन प्राप्त नहीं हुआ। वार्ड नंबर 7 तल्याहड़ (अनारक्षित) से आजाद उम्मीदवार अमित कुमार ने नामांकन दाखिल किया। वार्ड नंबर 8 पैलेस कॉलोनी-1 (महिला) से भाजपा की गुरदीप कौर और आजाद प्रत्याशी पुष्पा ने नामांकन भरा। वार्ड नंबर 9 पैलेस कॉलोनी-2 (अनारक्षित) से कोई नामांकन प्राप्त नहीं हुआ। वार्ड नंबर 10 सुहड़ा (अनुसूचित जाति महिला) से भी कोई नामांकन दाखिल नहीं हुआ।
वार्ड नंबर 11 समखेतर (अनारक्षित) से भाजपा प्रत्याशी जितेन्द्र तथा वार्ड नंबर 12 भगवाहन (अनारक्षित) से अनिल ने नामांकन पत्र दाखिल किया। वार्ड नंबर 13 थनेहड़ा (महिला) से कोई नामांकन प्राप्त नहीं हुआ।
सहायक निर्वाचन अधिकारी नगर निगम मंडी वार्ड नंबर 14 से 15 एवं एसडीएम बल्ह स्मृतिका नेगी ने बताया कि वार्ड नंबर 14 बैहना (अनुसूचित जाति) से मनसा राम (आजाद) और गुरबचन सिंह (भाजपा) ने नामांकन दाखिल किया, जबकि वार्ड नंबर 15 दोहंदी (अनुसूचित जाति महिला) से भाजपा प्रत्याशी रीता देवी ने अपना नामांकन प्रस्तुत किया।

30/04/2026

मंदिरों की आज़ादी से लेकर ‘लैंड जिहाद’ पर बवाल! शिमला में उठा बड़ा विवाद, VHP ने सरकार को दी चेतावनी

Want your business to be the top-listed Media Company in Mandi?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Website

Address


MANDI
Mandi
175001