AAS Foundation
आम जनता के सुख दुख में शामिल है।
Chairman LeelaDhar Chauhan
YouTube link 👇
https://www.youtube.com/@LeelaDharChauhan.official
website 👇
https://aas24news.in/ 9459200288
14/03/2026
*प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्धता के साथ कर रही कार्य: किशोरी लाल*
*भयोट में एम्बुलेंस योग्य सड़क का भूमिपूजन, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर सुविधा*
बैजनाथ, 14 मार्च
विधानसभा क्षेत्र बैजनाथ के विधायक किशोरी लाल ने आज ग्राम पंचायत चौबीन के भयोट गांव में लगभग 5 लाख रुपये की लागत से बनने वाली एम्बुलेंस योग्य सड़क का विधिवत भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों को बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है तथा गांव-गांव तक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य निरंतर गति से किए जा रहे हैं और क्षेत्र के प्रत्येक गांव तक सड़क, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं सुदृढ़ रूप से उपलब्ध करवाने के लिए प्राथमिकता के आधार पर योजनाओं को क्रियान्वित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भयोट गांव में एम्बुलेंस योग्य सड़क का निर्माण होने से विशेष रूप से बीमार व्यक्तियों, बुजुर्गों तथा गर्भवती महिलाओं को अस्पताल तक पहुंचाने में काफी सुविधा होगी तथा आपातकालीन परिस्थितियों में एम्बुलेंस सीधे गांव तक पहुंच सकेगी।
विधायक किशोरी लाल ने कहा कि भयोट गांव के महिला मंडल भवन की ऊपरी मंजिल के निर्माण कार्य के लिए भी बजट का प्रावधान कर दिया गया है और इसका कार्य शीघ्र ही आरंभ कर दिया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि क्षेत्र में पेयजल समस्या के समाधान के लिए भी प्रभावी कदम उठाए जाएंगे ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क निर्माण कार्य को निर्धारित समयावधि के भीतर तथा गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए ताकि ग्रामीणों को लंबे समय तक इसका लाभ मिल सके।
कार्यक्रम के दौरान विधायक ने ग्रामीणों की विभिन्न समस्याएं भी सुनीं और उन्हें आश्वस्त किया कि सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा।
इस अवसर पर अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण अजय सूद, सहायक अभियंता राहुल ठाकुर,महिला मंडल प्रधान सुनीता राणा, मिलाप राणा, कृष्ण राणा, सुमन, कुलदीप, संसार, रणजीत, जोगिंद्र, जगन्नाथ, विधि चंद, रोशन, मंजुला, सरिता, दया एवं ममता सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Website
Address
Vill Gunass PO Shikawari Teh Thunag Distt Mandi
Mandi
175035