GSSS GAGAL

GSSS GAGAL

Share

Photos from GSSS GAGAL's post 31/08/2025

Balh

Photos from GSSS GAGAL's post 31/08/2025

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गागल में कर्नल डीएस सामंत, डायरेक्टर आर्मी रीक्रूटिंग ऑफिस , मंडी ने छात्रों को किया जागरूक।
आज 30 अगस्त 2025 को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गागल में, कर्नल डीएस सामंत, डायरेक्टर, आर्मी रीक्रूटिंग ऑफिस ,मंडी ने छात्रों को भारतीय सेना में चल रही विभिन्न करीयर ऑप्शनस के बारे में जागरूक किया।
उन्होने अपने सम्बोधन में नेशन फ़र्स्ट की भावना पर बल देते हुए कहा कि 1947 से 2025 तक हमारे देश ने बहुत विकास किया है । अपनी लगातार मेहनत के कारण ही हम आज इस मुकाम तक तक पहुंचे हैं । आप चाहें जिस भी क्षेत्रमें हों अगर आप अपना काम ईमानदारी, नियमित होकर तथा अनुशासन से करतेहैं तो आप राष्ट्रसेवा ही कर रहे हैं। बच्चों को दिये अपने संदेश में मुख्यवक्ता कर्नल डीएस सामंत जी ने कहा की आप अपने काम समय पर पूरी करें, घर का खाना ही खाएं , स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान दें, खेलों में और प्रतियोगितायो में नियमितरूप से भाग लेकरअपना सर्वांगीण विकास करे, लेकिन साथ में परीक्षाओं में अच्छे मार्क्स लाना भी बहुत ज़रूरी है।
मुख्यवक्ता कर्नल डीएस सामंत जी ने सेनाओं में करियर ऑप्शन के बारे में बताते हुये कहा की आज के समय में भारतीय सेनाओं में कारीयर बनाने के बहुत सारे मौके हैं। आप बारहवीं के बाद ही अग्निवीर के तौर पे सेना मेंजा सकतें हैं अगरआप ने आईटीआईकी है तो आपको टेक्निकललाइन में भी एंट्री मिल सकती है। अपने सम्बोधन में उन्होने भारतीय सेना में जाने के लिए जरूरी एजुकेशन क्वॉलिफ़िकेशन, शारीरिक मापदंड, मेडिकल मापदंड और इंटरव्यू आदि के बारे में विस्तार से बताया। छात्रों कैसे भारतीय सेना रिक्रूटमेंट की जानकारी ले सकतें हैं उन वैबसाइट, के बारे भी बताया। बाहरवी कक्षा के बाद आर्मी में ऑफिसर बनने की एन डी ए एक बहुत अच्छी ऑप्शन है लेकिन आपको इसमें लगातार मेहनत और कोशिश करनी पड़ेगी । इसी प्रकार अगर आप ग्रेजुएशन करके सेना में जाना चाहते हैं तो आप सीडीएस एक्जाम पास करके भी भारतीय सेना, वायुसेना या नेवी में भी ऑफिसर बन सकते हैं। आप पड़ाई में टेक्नालजी, यूट्यूब, गूगल, ऑनलाइन कोचिंग लेके भी तैयारी कर सकतें हैं। पूर्व। राष्ट्रपति श्री एपीजे अब्दुल कलाम के कहे शब्दों को दोहराते हुए उन्होने स्टूडेंट्स को जीवन में टार्गेट फिक्स करने, सपने देखने, ज्ञान हासिल करने, नियमित प्रयास करने, ओर कठोर परिश्रम करने पर बल दिया। असफलताओं से ना घबराकर लगातार प्रयास करने पर बल दिया और आर्मी का शानदार जीवन जीने के लिए बच्चों को प्रेरित किया। अपने लैक्चर के अंत में गागल स्कूल के बच्चों के द्वारा पुछे गए अनेक प्रश्नों के उत्तर भी दिए। बच्चों ने उनसे अग्नि वीर रिक्रूटमेंट, आर्मी ऑफिसर बनाने, टेक्निकल एंट्री, नेवी और मर्चेंट नेवी में अंतर, भारतीय सेना के लिए ज़रूरी क्वॉलिफ़िकेशन आदि के बारे में बहुत सारे प्रशन किए। कर्नल साहब ने इन प्रश्नों का बहुत ही खूबसूरती के साथ जबाब दिया । कार्यक्रम के आखिर में उन्होने छात्रों को संदेश दिया की आप मेहनत करो भाग्य अपने आप आपका साथ देगा।
प्रधानाचार्य श्री रमेश कुमार जी ने मुख्य वक्ता कर्नल डीएस सामंत जी से प्रेरणा लेने का आवाहन किया और छात्रों को उनकी बताई गई जानकारी का अनुसरण करने के लिए प्रेरित किया। डॉ लेख राज एनएसएस प्रभारी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गागल ने बच्चों का मार्गदर्शन करने के लिए कर्नल डीएस सामंत जी का धन्यवाद किया और भविष्य में भी इसी तरह की गतिविधियों को आयोजित करने का अनुरोध किया जिसे कर्नल डीएस सामंत जी ने सहर्ष स्वीकार किया।

Photos from GSSS GAGAL's post 20/06/2025

Shiksha Samwad June 2025

Photos from GSSS GAGAL's post 11/06/2025

Want your school to be the top-listed School/college in Mandi?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Telephone

Website

Address


VPO Gagal Tehsil Balh
Mandi
175006