SSIWA

SSIWA

Share

22/01/2026

सर्वेश्वरी शक्ति अंतरराष्ट्रीय महिला अघोरी अखाड़ा का
“शिक्षा सूत्र कार्यक्रम”
दिनांक: 23 जनवरी 2026
विक्रम संवत्: 2082
पावन तिथि: बसंत पंचमी
को आयोजित किया जा रहा है।

Call : +91 90762 84121
Mail : [email protected]

जो साधक-साधिकाएँ एवं भक्त अघोर परंपरा में प्रवेश की वास्तविक इच्छा रखते हैं, वे कल दिनांक 23/01/2026 को मनाली पहुँचे।

शिक्षा सूत्र केवल एक कार्यक्रम नहीं है,यह परंपरा में प्रवेश का द्वार है।
अघोर मार्ग में सीधे दीक्षा नहीं होती। यह मार्ग क्रम, परीक्षा और पात्रता से होकर गुजरता है।

परंपरागत क्रम इस प्रकार है:
शिक्षा सूत्र जहाँ साधक का मार्ग प्रारंभ होता है
इसके पश्चात शिक्षा आरंभ होती है
फिर आता है परीक्षा का काल
और परीक्षा में उत्तीर्ण होने के पश्चात ही दीक्षा संभव होती है

दीक्षा कोई तत्काल प्रक्रिया नहीं है। इसका गहन पारंपरिक, मानसिक, आध्यात्मिक और कर्मगत महत्व है।शिक्षा सूत्र के काल में गुरु शिष्य की क्षमता, अनुशासन और स्थिरता को परखता है, शिष्य गुरु के मार्ग, नियम और ऊर्जा को समझता है
यह समय आपसी अवलोकन, परख और परिपक्वता का होता है।
यही वह चरण है जहाँ यह तय होता है कि यह मार्ग साधक के लिए है या नहीं।अघोर पथ जिज्ञासा से नहीं, आकर्षण से नहीं बल्कि साधना, धैर्य और उत्तरदायित्व से तय होता है।
जो इस मार्ग को सम्मान, अनुशासन और समर्पण के साथ अपनाना चाहते हैं, वे शिक्षा सूत्र के माध्यम से ही आगे बढ़ते हैं।

जय भवानी 🚩

Want your public figure to be the top-listed Public Figure in Manali?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Culinary Team

Attire

Website

Address


Manali
175131