Manali Times
मनाली से लेह मार्ग की ओर वाहनों की आबा जाही
मनाली में हुऐ दिल ढहला देने बाली घटना बाबत जानकारी देते हुए S P kullu
28/01/2024
Manali khabar
23/10/2023
कुल्लू दशहरा में शामिल होने के लिए मनाली ने निकली माता हिडिंबा ।
हिडिंबा मंदिर में तीन दिन शप्तचंडी का पाठ पूर्ण होने के बाद माता हडिम्बा अपने लाब - लशकर के साथ कुल्लू दशहरा में शामिल होने के लिए मनाली से निकली। दशहरे के दिन आज देव महाकुंभ में शामिल होकर इस देव समागम को आरंभ करेंगी। माता हिडिंबा के दशहरा में शामिल होने को लेकर जानकारी देते हुये हिडिंबा मंदिर के कारदार एबम पुजारी रोहित राम शर्मा ब पुजारी लाल चंद शर्मा ब जीत राम शर्मा ने बताया कि नवमी के दिन माता हिडिंबा की पालकी अपने कारकरिंदो के साथ कुल्लू की ओर प्रस्थान करती है। माता हिडिंबा की पूजा अर्चना व दर्शनों के लिए लोग जगह - जगह नजरें बिछाये हुये रहते हैं । माता का रथ (पालकी) पैदल कुल्लू तक का सफर पूर्ण करता है। उन्होंने बताया कि कुल्लू प्रस्थान से पूर्व माता हिडिंबा सर्ब प्रथम अपने पुत्र धटोत्कच्छ को साथ चलने का आह्वान करने धटोत्कच्छ के पूजन स्थल तक जाती हैं तथा धाटी के अन्य देबी - देबताओं को साथ चलने एबम दशहरे के सम्पन्न करने हेतु का आह्वान करती हैं। देश के अन्य भागों की तुलना में कुल्लू का दशहरा ,विजय दशमी से आरम्भ होता है तथा करीब एक सप्ताह तक बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है इस बर्ष कुल्लू दशहरा में करीब 332 देबी - देबताओं को जिला प्रशासन द्रारा आंमत्रित किया गया है। घाटी की प्रमुख देवी एवं कुल्लू राजघराने की कुल दादी माता हिडिम्बा नौवीं को मनाली से प्रस्थान करने के बाद दशमी को रामशीला के हनुमान मंदिर में राजघराने के आमंत्रण के पश्चात रूपी महल में प्रवेश करती हैं । माता हिडिंबा ही धाटी में एक मात्र देवी हैं जिन्हें राजघराने द्वारा आमंत्रण भेजा जाता है तथा महल में विश्राम के लिए कमरा प्रदान किया जाता है। रूपी महल में राज परिवार द्वारा घोड़ी पूजन के पश्चात माता हिडिंबा की पालकी राजभवन से बाहर आकर राजपरिवार को शुभ वचन देने के उपरांत ढालपुर की ओर रवाना होती है। तथा दोपहर पश्चात ढालपुर में दशहरे का शुभारंभ करती हैं। दशहरे के अंतिम दिन लंका दहन के पश्चात माता हिडिंबा का रथ वापस मनाली की ओर प्रस्थान करता है।
राकेश शर्मा
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the business
Website
Address
Manali
175131