Aas Express
डुमरियागंज सांसद जगदम्बिका पाल ने कहा - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफलतम 12 वर्ष पूरे हुए हैं। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह 12 वर्ष का सिर्फ कार्यकाल नहीं है बल्कि बिना थके बिना रुके देश के सबसे अधिक कार्यकाल का रिकॉर्ड भी बनाया है। हम उनको शुभकामनाएं देते हुए उनके भारत को विकसित भारत बनाने के संकल्प को पूरा करने के लिए उन्हें बधाई देते हैं। जगदंबिका पाल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने जब प्रधानमंत्री की कुर्सी संभाली उसके बाद ही उन्होंने किसानों से कहा था कि भारत एक विकसित देश तभी बनेगा जब किसान अपनी उपज बढ़ाएंगे अपने खेतों को बचाएंगे और जैविक खाद का प्रयोग कर करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने उपज बढ़ाने के लिए साइंटिफिक खेती की तरफ किसानो को जागरूक किया और हर स्तर से किसानों की समस्याओं का समाधान किया। जागरूकता का ये कार्यक्रम लगातार चल रहा है और आज इसी कड़ी में यहां कृषि विभाग द्वारा इस चौपाल का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद इस तरह का पहली बार कार्यक्रम चल रहा है जिसमें किसानों को इतनी बड़ी मात्रा में जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उन्होंने भी किसानों से अपील की है कि सभी किसान अपने खेतों के स्वाइल का परीक्षण कराएं और जैविक खाद का प्रयोग करते हुए वही चीज उसमें खेती करे जिसके लिए वह जमीन उपयुक्त हो।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the business
Telephone
Website
Address
Kheera Mandi Corner
Lucknow
272189