Newsscope

Newsscope

Share

17/08/2023

AP Dhillon के इवेंट में सलमान खान ने मारी धांसू एंट्री, रणवीर सिंह की खत्म ही नहीं हो रही थी बातें
एपी ढिल्लों के इवेंट में पहुंचे सुपरस्टार सलमान खान
Salman Khan and Ranveer Singh at AP Dhillon event: जाने-माने सिंगर और रैपर एपी ढिल्लों की डॉक्यूमेंट्री सीरिज एपी ढिल्लों फर्स्ट ऑफ ए काइंड की स्क्रीनिंग बीते दिन मुंबई में रखी गई। जहां बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने धांसू एंट्री मारी। इस दौरान फिल्म स्टार रणवीर सिंह भी वहां पहुंचे। जिसके बाद ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गईं। एपी ढिल्लों के इस इवेंट में सारी लाइमलाइट सलमान खान लूट ले गए। वो बेहद डैशिंग अंदाज में यहां पहुंचे थे। जिसके बाद एक्टर की ये तस्वीरें इंस्टाग्राम पर आते ही छाने लगीं। यहां देखें फोटोज।

07/08/2023

RARKPK में धर्मेंद्र-शबाना आजमी के किसिंग सीन पर सनी देओल ने दिया रिएक्शन, कहा- 'पापा कुछ भी कर...'
Sunny Deol on Dharmendra Shabana Azmi Kiss: रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की लीड रोल वाली फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' (Rocky Aur Rani Ki Prem Kahaani) इन दिनों अलग-अलग वजह से सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। कभी फिल्म की कमाई को लेकर खूब बातें हो रही हैं, तो कोई फिल्म में धर्मेंद्र और शबाना आजमी के किसिंग सीन को लेकर बात करता हुआ नजर आ रहा हैं। धर्मेंद्र और शबाना आजमी के किसिंग सीन को देखने के बाद कई लोग इन दोनों की जमकर तारीफ करते हुए दिखाई दिए, तो कुछ लोगों को ये सीन एकदम पसंद नहीं आया। इस किसिंग सीन पर अभी तक कई स्टार्स रिएक्शन दे चुके हैं। इसी बीच 'गदर 2 (Gadar 2)' फेम सनी देओल (Sunny Deol) ने भी इसको लेकर रिएक्शन दिया है। Also Read - Gadar 2 के म्यूजिक लॉन्च इवेंट में रोमांटिक हुए तारा सिंह-सकीना, फैंस को पसंद आया सनी-अमीषा का देसी लुक

सनी देओल ने किसिंग सीन को लेकर कही ये बात
आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' से धर्मेंद्र और शबाना आजमी का किसिंग सीन खूब वायरल हो रहा है। इसको लेकर अभी तक कई स्टार्स रिएक्शन दे चुके हैं। इसी बीच अब 'गदर 2' फेम सनी देओल ने इसको लेकर अपनी बात रखी है। एक मीडिया चैनल ने इंटरव्यू के दौरान सनी देओल से धर्मेंद्र और शबाना आजमी के किसिंग सीन को लेकर सवाल किया। तब सनी देओल ने कहा 'पापा कुछ भी कर सकते हैं। वो अकेले ऐसे स्टार है, जो इस सीन को कर सकते हैं।' इसके आगे एक्टर ने कहा कि 'मैंने फिल्म देखी नहीं है, बस इसके बारे में सुना है। मैं फिल्में बहुत कम देखता हूं।' जब एक्टर से पूछा गया कि क्या इसके बारे में आपने धर्मेंद्र जी से बात की। तब एक्टर ने कहा 'नहीं, मैं अपने पापा से इसके बारे में कैसे बात सकता हूं?' Also Read - Gadar 2 की रिलीज से पहले गोल्डन टेंपल पहुंचे सनी देओल, 'तारा सिंह' का पग वाला लुक हुआ वायरल
कब रिलीज होगी 'गदर 2'
सनी देओल इस इंटरव्यू के अलावा अपनी अपकमिंग फिल्म 'गदर 2' को लेकर काफी चर्चा में हैं। सनी देओल इस फिल्म में अमीषा पटेल भी उनके साथ नजर आने वाली हैं। सनी देओल और अमीषा पटेल की ये फिल्म 11 अगस्त को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली हैं। इस फिल्म को अक्षय कुमार की 'ओएमजी 2' टक्कर देने वाली हैं। Also Read - Gadar 2 की एडवांस बुकिंग देख फैंस के लिए उमड़ा सनी देओल का प्यार, लिखा- 'अपने तो अपने होते हैं'

05/08/2023

Salman Khan पर चढ़ा बार्बी फीवर, अरबाज खान की बर्थडे पार्टी में गुलाबी पैंट में नजर आए भाईजान
सलमान खान ने दिखाया स्वैग
बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान इन दिनों बिग बॉस ओटीटी 2 को होस्ट कर रहे हैं। साथ ही वो अपनी अपकमिंग मूवी टाइगर 3 की वजह से भी चर्चा में हैं। इस मूवी का सभी लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बीते दिन अरबाज खान का जन्मदिन था। उनके बर्थडे पार्टी में कई सितारें शामिल है। इस दौरान उनके भाई सलमान खान को भी देखा गया। आइए नजर डालते हैं सलमान खान की लेटेस्ट तस्वीरों पर...

02/08/2023

निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा संग शेयर की रोमांटिक फोटोज, पति की गोद में बैठी दिखीं एक्ट्रेस
निक जोनस-प्रियंका चोपड़ा ने ऐसे बिताया जुलाई का महीना
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपनी एक्टिंग के दमपर नाम कमाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। इसी बीच प्रियंका चोपड़ा की नई फोटोज सामने आई हैं। इन फोटोज को प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस ने अपने इंस्टग्राम हैंडल से शेयर किया है। इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा अपने पति संग रोमांटिक अंदाज में दिखाई दीं। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के साथ-साथ इन तस्वीरों में उनकी बेटी मालती मैरी भी दिखाई दीं। तो चलिए देखते है प्रियंका चोपड़ा की फैमली की ये नई फोटोज।

Want your business to be the top-listed Media Company in Lucknow?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Website

Address


84 Mahatma Gandhi Marg, Hazratganj
Lucknow
226001

Opening Hours

Monday 10am - 7pm
Tuesday 10am - 7pm
Wednesday 10am - 7pm
Thursday 10am - 7pm
Friday 10am - 7pm
Saturday 10am - 7pm