Filmitics
Stay informed with fast, reliable, and relevant updates from across the state since 05th Sep 2018.
24/05/2026
लखनऊ | बिजली संकट पर सख्त सीएम योगी
उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ रही गर्मी और बिजली कटौती को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त रुख अपनाया है। सीएम के निर्देश के बाद यूपीपीसीएल ने शहरों में 24 घंटे और ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के आदेश जारी किए हैं।
बिजली व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही पर कड़ा एक्शन लेते हुए बिजली विभाग के अधिकारियों की छुट्टियां भी रद्द कर दी गई हैं। सरकार का फोकस है कि भीषण गर्मी के बीच आम जनता को निर्बाध और सुचारु बिजली आपूर्ति मिल सके।
24/05/2026
भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव की बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ मुलाकात के बाद बिहार से लेकर यूपी तक सियासी गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। यूपी चुनाव से पहले इस मुलाकात को नए राजनीतिक संकेतों से जोड़कर देखा जा रहा है।
23/05/2026
उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव अब विधानसभा चुनाव के बाद कराए जाने की तैयारी है। ऐसे में पहली बार ग्राम प्रधानों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद उनकी जगह प्रशासक नियुक्त किए जाएंगे। पंचायतीराज व्यवस्था में इस बदलाव को लेकर प्रदेश की राजनीति और ग्रामीण क्षेत्रों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।
#2026
23/05/2026
द्विशा शर्मा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेते हुए सुनवाई का फैसला किया है। मामले को लेकर पहले से सोशल मीडिया पर बहस और न्याय की मांग तेज थी। अब देश की सर्वोच्च अदालत की एंट्री के बाद इस केस पर सबकी नजरें टिक गई हैं।
आजम खान और बेटे अब्दुल्ला को कोर्ट से बड़ा झटका, दो पैनकार्ड मामले में बढ़ी सजा
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the business
Telephone
Website
Address
FILMITICS 3rd Floor Siddhi Vinayak Apartment 2/9D Vijay Khand Behind Union Bank Mithaiwala Chauraha Gomati Nagar
Lucknow
226010