FCR LIVE
25/12/2017
सलमान खान पर मुश्किलों के बादल मंडरा रहे हैं। एक पुलिस अधिकारी सलमान पर केस दर्ज करने की तैयारी में है। जानिए क्या है पूरा मामला... फिल्म टाईगर जिंदा है के प्रमोशन के दौरान अभिनेता सलमान खान और अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी पर वाल्मीकि समाज को जाति सूचक शब्दों से अपमानित करने का आरोप लगाने का मामला शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। देहरादून में सेवानिवृत्त डिप्टी एसपी जगराम सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को एसएसपी निवेदिता कुकरेती से मुलाकात की। सामाजिक कार्यकर्ता विशाल कुमार की तरफ से दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा गया कि अभिनेता सलमान खान और अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने टीवी चैनल पर वाल्मीकि समाज के लिए जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया है। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निरोधक अधिनियम के तहत दोनों ने घोर अपराध किया है। एसएसपी से अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनताति उत्पीड़न की धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई है। एसएसपी ने बताया कि प्रार्थना पत्र देने वाले को सक्षम प्राधिकरण में शिकायत करने को कहा गया है।
मुश्किल में सलमान खान, मुकदमा दर्ज करने की तैयारी में पुलिस अधिकारी सलमान खान पर मुश्किलों के बादल मंडरा रहे हैं। एक पुलिस अधिकारी सलमान पर केस दर्ज करने की तैयारी में है। जानिए क्या �...
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the business
Telephone
Website
Address
Lucknow
226016