Javed Creator Official
16/02/2026
बाजार शुक्ल के ब्योरेमऊ का है पीड़ित
#अमेठी:बीमा का पैसा वापस भेजने के नाम पर साइबर ठगों ने 5 वर्षों तक पीड़ित से 42 लाख रुपए की करतें रहे ठगी,
पुलिस ने आरोपी 2 अभियुक्त व खाता धारक के नाम BNS की धारा 66 डी आईटी एक्ट व 319(2),318(4)के तहत मुकदमा किया पंजीकृत,बाजार शुक्ल के ब्योरेमऊ का है पीड़ित
05/02/2026
अमेठी एसपी श्रीमती अपर्णा रजत कौशिक का तबादला, सर्वानन टी बने नए पुलिस अधीक्षक
उत्तर प्रदेश शासन द्वारा किए गए प्रशासनिक फेरबदल के तहत अमेठी जिले की पुलिस अधीक्षक श्रीमती अपर्णा रजत कौशिक का तबादला कर दिया गया है। उनके स्थान पर आईपीएस अधिकारी सर्वानन टी को अमेठी का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।
श्रीमती अपर्णा रजत कौशिक के कार्यकाल के दौरान जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने, अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा और जनसुनवाई को लेकर कई अहम कदम उठाए गए। उनके नेतृत्व में पुलिस प्रशासन ने विभिन्न अभियानों के माध्यम से प्रभावी कार्रवाई की।
नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक सर्वानन टी के पदभार ग्रहण करने के बाद जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत किए जाने की उम्मीद जताई जा रही है। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार जल्द ही वह कार्यभार संभालेंगे।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the business
Address
Lucknow