NDLIVENEWS

NDLIVENEWS

Share

ND Live News a part of Navaldhara Newspaper Network . ND Live News UP/ Uttarakhand /Punjab / Himachal / Haryana / Delhi is one of India's leading Hindi news channel watch live on YouTube.

Photos from NDLIVENEWS's post 10/11/2025

*खलनायक से नायक के धमाकेदार किरदार में दिखेंगे इंद्रसेन*

*फिल्म "हमार बहू अनमोल" में इंद्रसेन यादव का जबरजस्त अभिनय*
(नवल धारा समाचार)
भदोही। प्रदेश में भोजपुरी फिल्मों का धड़ाधड़ निर्माण हो रहा है निर्माता ललित गोयल और निर्देशक अखिलेश पांडेय एक ऐसी फिल्म का निर्माण शुरू किए हैं जो बिल्कुल पारिवारिक है। फिल्म का निर्माण भदोही के विभिन्न हिस्सों में किया जा रहा है।इस फिल्म चौंकाने वाली बात ये है कि भोजपुरी फिल्मों में अभी तक खूंखार खलनायक का किरदार करने वाले इंद्रसेन यादव इसमें नायक के रूप में अपना किरदार निभा रहे हैं उनके साथ राहुल सिंह भी मुख्य भूमिका में हैं, नायिका की बात करें तो भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्रीज में सुंदरता और जोरदार अभिनय के लिए प्रसिद्ध रूपा मिश्रा और सीमा सिंह की अपने कला का प्रदर्शन कर रही हैं इन लोगों के अलावा फिल्म में नीलम पांडेय,पूनम राय,धर्मेंद्र श्रीवास्तव,रोहित सिंह आदि कई कलाकार अपनी किरदार में जोरदार मेहनत से लगे हैं। नृत्य निर्देशक ज्ञान जी पूरी मेहनत से फिल्म की बेहतरी के लिए लगे हैं।

06/11/2025

हरियाणा :- रवि कुमार
यमुनानगर: गुरुवार सुबह प्रताप नगर बस स्टैंड पर एक दर्दनाक हादसे में रोडवेज बस ने 6 कॉलेज छात्रों को कुचल दिया। हादसे में तीन छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। सभी घायलों को पहले सीएचसी प्रताप नगर ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें यमुनानगर के अस्पताल में रेफर किया गया। डॉक्टरों के अनुसार तीन छात्रों की हालत नाजुक बनी हुई है।

हादसे के बाद बस अड्डे पर हंगामा घटना के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गुस्साए छात्रों ने बस अड्डे पर हंगामा किया और यमुनानगर जाने वाली सभी बसों को रोक दिया। प्रताप नगर एसएचओ नरसिंह, डायल 112 के सब इंस्पेक्टर कंवरपाल सहित अन्य पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और छात्रों को समझाने-बुझाने का प्रयास कर रहे हैं।

ऐसे हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, पांवटा साहिब से प्रताप नगर पहुंची रोडवेज बस जैसे ही रुकी, बस में चढ़ने की जल्दबाजी में कुछ छात्र उसकी चपेट में आ गए। बस के पिछले टायरों के नीचे आने से छह छात्राएं घायल हो गईं। इनमें कुटीपुर गांव की आरती, प्रताप नगर की अर्चिता, टिब्बी की मुस्कान, बहादुरपुर की संजना, प्रताप नगर की अंजलि और अमनदीप शामिल हैं।

ड्राइवर और कंडक्टर पुलिस हिरासत में रोडवेज बस के ड्राइवर अनिल ने बताया कि “जैसे ही बस स्टैंड पर रुकी, कुछ छात्र बस में चढ़ने की जल्दबाजी में नीचे आ गए, जिससे हादसा हो गया।” पुलिस ने ड्राइवर अनिल और कंडक्टर कमल को हिरासत में लेकर थाने में बैठाया है। एसएचओ नरसिंह ने बताया कि दोनों का मेडिकल कराया जाएगा और मामले की जांच जारी है।

Want your business to be the top-listed Media Company in Lucknow?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Telephone

Address


VPS Complex, Sakhopar Kushinagar. #29, Block-C Sector 6 Vrindavan Colony
Lucknow
226029