Imran Ghazi
14/12/2025
ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार और फ़िलिस्तीनी अधिकारों के कार्यकर्ता रॉबर्ट मार्टिन ने घोषणा की है कि उन्होंने इस्लाम क़बूल कर लिया है,
8 दिसंबर को X पर साझा की गई एक पोस्ट में मार्टिन ने लिखा -
“अफ़वाहें सच हैं, मैंने इस्लाम को अपनाने का फ़ैसला किया है। और मैं अपने इस निर्णय से पूरी तरह सुकून में हूँ”
इस घोषणा को ऑनलाइन ज़बरदस्त समर्थन मिला और इसे 18 लाख (1.8 मिलियन) से ज़्यादा बार देखा गया,
इसके बाद 10 दिसंबर को X पर की गई एक और पोस्ट में उन्होंने लिखा -
"यह 2016 से जुड़ा हुआ है, फ़िलिस्तीन के साथ मेरी यात्रा शुरू होने के थोड़े समय बाद की,
उसी समय मुझे समझ आया कि मुझे सिर्फ़ फ़िलिस्तीन के बारे में ही ग़लत जानकारी नहीं दी गई थी… बल्कि इस्लाम और मुसलमानों के बारे में भी मुझे पूरी तरह ग़लत बताया गया था,
आज पीछे मुड़कर देखता हूँ तो मुझे बहुत अफ़सोस होता है, और सच कहूँ तो शर्म भी आती है, कि मैं इतने लंबे समय तक इतनी ज़्यादा ग़लतफ़हमियाँ लेकर चलता रहा"
मार्टिन, जो 2014 से फ़िलिस्तीन पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं और बाद में फ़्रीडम फ़्लोटिला से भी जुड़े, उन्होंने कहा कि फ़िलिस्तीनी जीवन और उनके दुखों को क़रीब से देखने के बाद उन्होंने पश्चिमी नैरेटिव (Western narratives) और इस्लाम के बारे में अपनी समझ, दोनों पर दोबारा सोचने का फ़ैसला किया,
उन्होंने X पर अपने पोस्ट में लिखा -
"इन किताबों (कुरआन) से मेरे अंदर एक नई समझ की शुरुआत हुई, एक ऐसा बदलाव, जिसकी मैंने कभी उम्मीद नहीं की थी, लेकिन जिसने मेरी ज़िंदगी बदल दी,
मैं पहले कोई धार्मिक इंसान नहीं था, बिल्कुल भी नहीं, लेकिन मैंने तय किया कि मैं इस्लाम के बारे में सही तरीके से सीखूँ,
जो लोग भी ऐसा करना चाहते हैं, उनके लिए मेरी पक्की सलाह है कि व्याख्या (commentary) के साथ अनुवाद पढ़ें, इससे समझने में बहुत बड़ा फर्क पड़ता है,
इस्लाम कोई ऐसी चीज़ नहीं है जिसे बस ऊपर-ऊपर से पढ़ लिया जाए, इसे पढ़ना होता है, इस पर सोचना होता है, और खुले दिल से इसे समझने की कोशिश करनी होती है"
-
12/12/2025
2012 में भी वादा किया था कि अगर सपा की पूर्ण बहुमत की सरकार आएगी तो मुसलमानों को 20% आरक्षण दिया जाएगा
बेगुनाह मुसलमानों को जेल से रिहा करवाया जाएगा, उर्दू मीडियम के स्कूल खोले जाएंगे
बदले में मुजफ्फरनगर दंगा मिला 540 दंगे अलग से मिले।
-
08/12/2025
इतिहास क्या कहता है इससे भाजपा को वोट देने वालों में से 90 फीसद वोटरों को कोई लेना देना नहीं है..,,, जो 10 फीसद हैं वो सबकुछ जानते हैं और ये कहते हैं कि नेताओं को ये सब बोलना पड़ता है ताकि लोगों मे जोश भरा रहे,, राष्ट्रवाद का चूर्ण बिकता रहे,, इस्लामोफोबिया की खेती की जाती रहे और अपने वोटों को अपने पाले में बचाए रखा जा सके..
भाजपा का कोर वोटर भाजपा को वोट ही इसलिए देता है कि भाजपा नेताओं ने उनको गर्व करने का मौका बार बार दिया है..
ये भी गर्व करने का ही मौका है कि महाराणा प्रताप एक ऐसे योद्धा थे जो अपने पैदा होने से 10 साल पहले मर चुके बाबर को हरा दिए थे......
ये किसी चमत्कार से कम नहीं...
~
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the public figure
Telephone
Address
Tedhi Puliya
Lucknow
226026