Sandeep Pandey
09/05/2026
शिक्षा का उद्देश्य केवल रोजगार पाना नहीं, बल्कि समाज में चेतना, समानता और स्वतंत्र विचारों का विकास करना होना चाहिए। शिक्षित वही है जो अन्याय के खिलाफ आवाज उठाना जानता हो।
06/05/2026
मैं जब भी किसी प्रशासनिक अधिकारी से मिलता हूँ तो भागवत गीता जरूर भेंट करता हूँ l आज आकांक्षा मिश्रा से मिला जैसा नाम सुना था बिल्कुल वैसा ही पाया, शांत समझदार सुलझी हुई l मेरा उद्देश्य सिर्फ़ यह है की प्राथमिक विधालय को बचाया जाए,मैंने राष्ट्रीय किसान मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष शेखर दीक्षित जी के प्रदेशव्यापी ग़रीब किसान परिवार के बच्चों की शिक्षा अच्छी कैसे हो इस पर भी बात की l साथ ही मैंने आकांक्षा जी को अवगत कराया की ग़ैर मान्यता प्राप्त विद्यालय बंद होने चाहिए इससे सरकारी स्कूल बंद होने के कगार पर पहुँच रहे है l आकांक्षा जी ने सभी बाते सुनी मुझे पूरा विश्वास है बाक़ी अधिकारी भी ऐसे ही देश हित में सोचेंगे और अच्छा काम करेंगे l
07/04/2026
लोकतंत्र में जनता मालिक होती है, आख़िरी निर्णय उनका होता है , लाखो ग़रीब परिवार का सहारा है आप l होता क्या है राजनीति में एक निर्भीक जनप्रतिनिधि की उपलब्धि बहुत बार लोगों को खटकने लगती है, लेकिन योद्धा हमेशा विपरीत परिस्थिति में ही जन्म लेता है l सोशल मीडिया ट्रायल आसान है लेकिन सच में किसी व्यक्ति के साथ खड़ा होना उतना ही मुश्किल है l आज जो भी परिस्थिति है लेकिन इन सभी बातों के बीच वो लोग जो शायद समाज के आख़िरी पायदान पर है उनको ये पता है की हमको घर देने वाला किसी को बेघर नहीं कर सकता l
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the public figure
Telephone
Website
Address
Lucknow