Sankalp Academy

Sankalp Academy

Share

14/02/2026

हर हर महादेव ॐ नमः शिवाय |

आज महाशिवरात्रि है जो हिंदू धर्म का एक प्रमुख त्योहार है, जिसे भगवान शिव की अराधना के लिए मनाया जाता है। आज के दिन शिव-भक्त शिवलिंग पर जल, दूध, शहद,बेलपत्र, धतूरा,भांग आदि चढ़ाते हैं और रात्रि में जागरण करते हैं और शिव जी की महिमा के भजन गाते हैं। इस दौरान भगवान शिव और माता पार्वती के मिलन की कथा भी सुनाई जाती है। यह पर्व आत्म-निरीक्षण और आंतरिक शांति प्राप्त करने के लिए विशेष महत्व रखता है। उपवास और ध्यान के माध्यम से भक्त भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने का प्रयास करते हैं। महाशिवरात्रि का पर्व धार्मिक आस्था के साथ-साथ सांस्कृतिक धरोहर को भी प्रकट करता है।

आप सभी को महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएँ | हर हर महादेव ॐ नमः शिवाय |

Want your school to be the top-listed School/college in Lucknow?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Address


First Floor , Leela Mansion , Hazratganj
Lucknow
226001