Lakhimpurlive.com

Lakhimpurlive.com

Share

Hindi News Paper, LakhimpurLIVE.com brings Latest News in Hindi on Politics, Business, Bollywood, Cricket, Lifestyle, Education, Entertainment, sports and more from Lakhimpur Kheri and is accessible around the world.

पत्नी ने बच्चों संग मिलकर पति की पीट-पीटकर की हत्या, पत्नी और बच्चे फरार — लखीमपुरलाइव.com 25/05/2018

अमरदीप सिंह, लखीमपुर खीरी / जिले के कोतवाली सदर की एलआरपी पुलिस चौकी के पास पिपरिया गांव में एक महिला ने अपने बेटे और बेटी के साथ मिलकर अपनेे पति की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी । पिपरिया गांव में नट बिरादरी के रहने वाले एक पति पत्नी में आपसी झगडा हुआ जिसमें मृतक पूरनलाल ने अपनी पत्नी और बच्चों को घर से निकालनेेेे की बात कही जिस पर उसकीी पत्नी ने अपने बेटे और बेटी के साथ मिलकर पति पूरनलाल को पीट पीटकर मौत के घाट उतार दिया । बेटे बेटी और पत्नी द्वारा पिटाई से पति की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी । घटना के बाद पत्नी अपने बच्चों के साथ फरार हो गयी । घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मौके से फरार पत्नी और उसकी बेटी और बेटे की तलाश में कई टीमें लगा दी ।

पत्नी ने बच्चों संग मिलकर पति की पीट-पीटकर की हत्या, पत्नी और बच्चे फरार — लखीमपुरलाइव.com अमरदीप सिंह, लखीमपुर खीरी / जिले के कोतवाली सदर की एलआरपी पुलिस चौकी के पास पिपरिया गांव में एक महिला ने अपने बेटे औ.....

डायल 100 के सिपाहियों ने गाड़ी का गेट काट कर बचाई ड्राइवर की जान — लखीमपुरलाइव.com 21/05/2018

लखीमपुर खीरी / जिले के पसगवां थाना क्षेत्र में नेशनल हाइवे 24 पर दो डीसीएम की आपस में हुई भिड़ंत के चलते एक डीसीएम का ड्राइवर गाड़ी में फस गया जिसे कड़ी मशक्कत के बाद मौके पर पहुंची डायल हंड्रेड की पुलिस ने डीसीएम के गेट को काटकर ड्राइवर की जान बचाई और उसे सकुशल इलाज के लिए शाहजहांपुर अस्पताल भेज दिया ।

डायल 100 के सिपाहियों ने गाड़ी का गेट काट कर बचाई ड्राइवर की जान — लखीमपुरलाइव.com लखीमपुर खीरी / जिले के पसगवां थाना क्षेत्र में नेशनल हाइवे 24 पर दो डीसीएम की आपस में हुई भिड़ंत के चलते एक डीसीएम का .....

पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार — लखीमपुरलाइव.com 21/05/2018

प्रेम नारायण वर्मा, लखीमपुर खीरी / जिले के निघासन थाना क्षेत्र का रहने वाला और जिले के अलग-अलग थानों में करीब एक दर्जन से ज्यादा मुकदमों में वांछित चल रहा 25000 का इनामी या बदमाश विपिन मौर्या बीती रात एक पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया । पिछले 2 सालों से फरार चल रहा है विपिन मौर्य को पुलिस की तलाश थी लेकिन बीती रात वाहनों की चेकिंग के दौरान पुलिस ने 25,000 के इनामी बदमाश को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गिरफ्तार किए गए इनामी बदमाश के कब्जे से नाजायज तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए हैं पुलिस ने गिरफ्तार किए गए इनामी बदमाश को जेल भेज दिया है ।

पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार — लखीमपुरलाइव.com प्रेम नारायण वर्मा, लखीमपुर खीरी / जिले के निघासन थाना क्षेत्र का रहने वाला और जिले के अलग-अलग थानों में करीब एक दर्.....

बन्दर के बच्चे को पाल रहा है एक कुत्ता, सड़क हादसे में हो गई थी बन्दर की माँ की मौत — लखीमपुरलाइव.co 21/05/2018

लखीमपुर खीरी / जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में इन दिनों एक कुत्ते द्वारा एक बंदर के बच्चे को पालने की घटना लोगों में चर्चा का विषय बनी हुई है । जहां एक तरफ कहा जाता है कि बंदर बंदरों का दुश्मन कुत्ता होता है लेकिन यहां एक कुत्ते द्वारा बंदर के बच्चे को पालने की घटना एक मिसाल बन चुकी है जिसे लोग यह भी कह रहे हैं कि यह जोड़ी रब ने ही बना दी होगी । शहर के बाल्मीकि मोहल्ले में सड़क पर एक ट्रैक्टर के नीचे दबने से एक बंदरिया की मौत हो गई थी जिसके पास 1 दिन का यह बच्चा था बच्चे की मां की मौत के बाद मोहल्ले के लोग बंदर के बच्चे को अपने घर उठा लाए उसके बाद देखते देखते यह बंदर का बच्चा मोहल्ले के कुत्ते से के साथ रहने लगा अब यह बंदर का बच्चा कुत्ते के बगैर नहीं रह सकता है और ना ही कुत्ता इस बंदर के बच्चे के बगैर रह सकता है यह दोनों एक दूसरे के लिए मां बेटे के समान जिंदगी जी रहे हैं । बंदर के छोटे से बच्चे की जरा सी चीज पर कुत्ता रह नहीं सकता और वह बात दौड़ा दौड़ा बंदर के बच्चे को लेने उसके पास आ जाता है कुत्ते और बंदर के बच्चे के बीच मां बेटे के इस रिश्ते को देखकर मोहल्ले के लोग काफी खुश नजर आ रहे हैं ।

बन्दर के बच्चे को पाल रहा है एक कुत्ता, सड़क हादसे में हो गई थी बन्दर की माँ की मौत — लखीमपुरलाइव.co लखीमपुर खीरी / जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में इन दिनों एक कुत्ते द्वारा एक बंदर के बच्चे को पालने की .....

डीएम की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक सम्पन्न’ — लखीमपुरलाइव.com 19/05/2018

प्रेम नारायण वर्मा, लखीमपुर खीरी / गत दिवस की देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। बैठक में वृक्षारोपण लक्ष्यों को हासिल करने हेतु मुख्यमंत्री कृषक वृक्ष धन योजना, मुख्यमंत्री फलोद्यान योजना और मुख्यमंत्री सामुदायिक वानिकी योजना की प्रगति की बिन्दुवार समीक्षा करते हुए डीएम शैलेन्द्र कुमार सिंह ने परियोजनाएं तैयार कर शीघ्र स्वीकृत कराने का निर्देश दिए। बैठक में रेशम विभाग द्वारा जानकारी दी गयी की आगामी वर्षाकाल में लगभग 03 लाख पौधे लगाये जायेगे, जिसके लिए पौध एवं संसाधनों की व्यवस्था उपलब्ध है। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक ने सभी थानों पर पौध लगाकर कुल 5000 पौध लगाने का संकल्प लिया गया । डीएम ने सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को कम से कम 05 पौधे लगाने हेतु संकल्प दिलाया। साथ ही एक व्यक्ति एक वृक्ष की अवधारणा को साकार करने हेतु वृक्षारोपण का संकल्प लेकर अधिक से अधिक व्यक्तियों और संस्थाओं द्वारा गंगासेवा डाट यूपी एसडीसी डाट जीओवी डाट इन पर पंजीकरण कराने का निर्णय लिया। बताते चले कि हरियाली बढ़ाने हेतु इस वर्ष पूरे प्रदेश में सरकारी और निजी प्रयासों से 09 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। खीरी जनपद में 28.89 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य है। बढ़ते प्रदूषण एवं जलवायु परिवर्तन की समस्या संे निपटने में वृक्षों का योगदान देखते हुए वृक्षारोपण के पुनीत कार्य में सभी से अधिक से अधिक सहयोग करने की अपील की गयी ।

डीएम की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक सम्पन्न’ — लखीमपुरलाइव.com प्रेम नारायण वर्मा, लखीमपुर खीरी / गत दिवस की देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक जिलाधिका...

अस्पताल में खड़ा रहा मंत्री का काफिला, कंधों पर ले जाने पड़े मरीज, नहीं मिली स्ट्रेचर — लखीमपुरल 16/05/2018

लखीमपुर खीरी / जिला अस्पताल में औचक निरीक्षण करने पहुंची यूपी सरकार की समाज कल्याण राज्य मंत्री गुलाब देवी के काफिले में शामिल दर्जनों गाड़ियों से अस्पताल का पूरा मैदान भर गया था जिसकी वजह से अस्पताल में इलाज कराने आने वाले मरीजों के परिजन अपने ऑटो और एंबुलेंस को रास्ते में ही छोड़ना पड़ा । मंत्री के काफिले की वजह से लगी भीड़ के चलते परिजनों को अस्पताल से स्ट्रेचर तक मुहैया नहीं हो सकी जिसके चलते मरीजों के परिजन अपने अपने मरीजों को कंधे पर और गोदी में लादकर इमरजेंसी तक इलाज के लिए ले गए । मंत्री के काफिले की वजह से लगी भीड़ के चलते मरीजों को आई दिक्कत पर जब प्रभारी मंत्री गुलाब देवी से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि किसी को यह थोड़ी पता है हमारे लोगों को कि अंदर मरीज आ रहा है अब सारी व्यवस्था की जा रही है काहे आप लोग इस चीज को तूल दे रहे ।

अस्पताल में खड़ा रहा मंत्री का काफिला, कंधों पर ले जाने पड़े मरीज, नहीं मिली स्ट्रेचर — लखीमपुरल लखीमपुर खीरी / जिला अस्पताल में औचक निरीक्षण करने पहुंची यूपी सरकार की समाज कल्याण राज्य मंत्री गुलाब देवी के काफि...

Want your business to be the top-listed Media Company in Lakhimpur?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Address


Terveni Nagar 1 Sitapur Road Lucknow
Lakhimpur
262701