Dhawanlearning
22/07/2022
आज फिर कक्षा 10 के परिणाम आ चुके हैं, सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं ! इस समय के बाद भारतीय विद्यार्थियों को विषय चुनने में आगे आना पड़ता है । सभी अभिभावक और अध्यापक, मूलतः बच्चे की इन अंको के ऊपर उनके लिए विज्ञान, वाणिज्य अथवा मानविकी के विषयों को चुनते हैं । बहुत वर्षों से पढ़ाने के बाद, और अपने पढ़ाई के बच्चों को, विभिन्न क्षेत्रों में शीर्ष में पहुंचते हुए देखने के बाद मैं अभिभावकों और अध्यापकों से एक निवेदन करना चाहता हूं । भारतीय मूल में अभिभावकों और अध्यापकों को पूर्ण रूप से स्वायत्तता प्रदान है कि वह अपने बच्चों के लिए विषय को चुने । परंतु इस विषय को चुनने के लिए, बहुदा हम यह जानने की कोशिश करते हैं, कि मेरा बच्चा किस विषय में पारंगत हो सकता है । आपके बच्चे में बहुत सी खूबियां होंगी, और यदि थोड़ा सा ध्यान से समझा जाए तो आपके बच्चों में इतनी प्रतिभा होगी किस विषय को आप कहें उसमें शीर्षस्थ स्तर पर पहुंचे ।
परंतु इसके साथ एक बात का निर्णय और लें क्या आपका बच्चा किस प्रकार के विषयों को लेकर के, किस प्रकार के क्षेत्र में काम को करके, अपने जीवन में सुख का अनुभव करेगा । दरअसल भारतीय अभिभावकों की सोच पिछले काफी समय से, इस पर केंद्रित रहती है कि मेरा बच्चा शिक्षा ग्रहण करें और एक अच्छी नौकरी अथवा काम करके अपना भरण पोषण कर सके । भारतीय अभिभावक और अध्यापक, जो समझती हैं के बच्चा जितना सफल माना जाएगा, उसका पैमाना उसके द्वारा धन पर निर्भर करेगा । और इसीलिए हम बच्चे को ऐसी जगह भेजते हैं जहां वह बेहतर धन कमा सकें ।
मैंने भी अपने समय पर, आईआईटी से शिक्षा प्राप्त की, अपने बहुत से मित्रों को और सहपाठियों को मैं जानता हूं, जो अपने जीवन में अभियांत्रिकी की शिक्षा का उपयोग लगभग नगण्य करते हैं । परंतु फिर भी उन्होंने धन कमाया, समाज में नाम कमाया । इस प्रकार से अभियांत्रिकी की पढ़ाई करने के बाद, कुछ और कर लेना मेरे सहपाठियों के लिए इतना कठिन नहीं रहा । शायद उस समय की स्थिति ऐसी थी, के कुछ गिनी चुने क्षेत्र हमारे दिमाग में आते थे । अब प्समाज में तब्दीली आई है। बदलाव आया है, और बहुत से क्षेत्र लड़कों और लड़कियों के लिए खुल गए, पहले शायद हम कुछ क्षेत्रों को बहुत अच्छा नहीं मानते थे, उनको अब बेहतर मानने लगे हैं। इसके अतिरिक्त बहुत से नए आयाम उभर कर आए । आज आपको यह सोचना है, कि मेरे लिए धन बच्चे की प्राथमिकता तो है, इसके साथ ही मुझे यह भी कि मेरा बच्चा किस काम में प्रसन्नता का अनुभव करेगा ।
आप ध्यान दें, बहुत से बच्चे आईआईटी इत्यादि की तैयारी करते हुए, यहां तक की आईआईटी में जाने के बाद भी आत्महत्या तक कर लेती है । वह कम से कम किसी ना किसी कुंठा से ग्रसित होते हैं, अथवा उन पर कुछ तनाव होता है । यहां पर यह ध्यान दें, जो युवा आत्महत्या करते हैं, उससे सैकड़ों गुना अधिक युवा तनाव और कुंठा से ग्रसित होते हैं । इससे आप कल्पना कर सकते हैं । हम बच्चे को शिक्षा दे करके, शायद धन भी प्राप्त करा दे परंतु उसकी प्रसन्नता के लिए यह अवश्य जान ले । कि उसकी रूचि किस प्रकार से हैं ।
मैं अपनी बात को एक उदाहरण से समझाता हूं, दुर्भाग्य से हमारे यहां चिकित्सा के क्षेत्र में जाने के लिए आपको एक परीक्षा देनी पड़ती है, जिसमें भौतिक शास्त्र, रसायन शास्त्र और जीव विज्ञान में अच्छे अंक प्राप्त करने होते हैं । आप स्वयं अनुभव करें, क्या कोरोना काल में या उसके आगे पीछे, हम लोगों ने यह अनुभव नहीं किया के चिकित्सक अपने धर्म का पूर्ण रूप से निर्वाह नहीं कर रहे हैं । आज भी हम किसी चिकित्सक के पास जाते हैं, तो डरते है कि वह अनावश्यक रूप से मेरे परीक्षण न करवाएं, और अनावश्यक दवाई ना दे दी । यह किस लिए हुआ ?
जिस बच्चे ने अच्छे अंक प्राप्त करके चिकित्सकीय शिक्षा प्राप्त की, उसके मन में मानवता के प्रति सद्भाव नहीं था, उस ने चिकित्सा क्षेत्र में प्रवेश किया धन कमाने के लिए । क्या हमें चिकित्सा क्षेत्र में केवल उन्हीं व्यक्तियों को नहीं भेजना चाहिए, जो मानवता की सेवा करना चाहते हैं ? हो सकता किसी विद्यार्थी के अंक थोड़े कम हो, लेकिन मन में में मानवता के प्रति सद्भावना बहुत अधिक हो, मेरे व्यक्तिगत विचार से उसे चिकित्सा क्षेत्र में जाना चाहिए । कमोबेश यही स्थिति, हर क्षेत्र में हो गई है । अध्यापक बन रहे हैं, जिन्हें बच्चे से प्रेम नहीं है । नौकरी करने वाला एक व्यक्ति बन के रह गया । हमें अपने बच्चे की रुचि का ध्यान देते हुए उसके लिए उपयुक्त कार्यक्षेत्र चुनना चाहिए । केवल अंको पर मत जाइए, अरे कोई डॉक्टर, इंजिनीयर मत बनाइए, शायद वह किसी और काम में बहुत ऊंचा निकल चुका होगा । और आज की स्थिति में यदि आप किसी भी क्षेत्र में माने हुए लोगों को देखेंगे किस क्षेत्र में काम किया, उसमें शिक्षा प्राप्त नहीं । धन्यवाद
Dhawanlearning Here we discuss Physics and Mathematics Till Grade 12 of any board and JEE/NEET exams. Also IBDP/Cambridge etc Physics and Mathematics
18/07/2022
2023 ELECTROSTATICS 07 Torque on Dipole placed in Uniform Electric Field and Energy of Dipole Here we discuss and derive the derivation of torque due to dipole
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the school
Website
Address
Dhawan Classes
Kullu
175125
Opening Hours
| Monday | 4pm - 9pm |
| Tuesday | 4pm - 9pm |
| Wednesday | 4pm - 9pm |
| Thursday | 4pm - 9pm |
| Friday | 4pm - 9pm |
| Saturday | 9am - 9pm |