NSS Unit GC Kullu

NSS Unit GC Kullu

Share

Photos from NSS Unit GC Kullu's post 07/11/2025

राजकीय महाविद्यालय कुल्लू की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के चार स्वयंसेवी "डिंपल , राजेन्द्र, राधिका और पार्वती ने दिनांक 06/11/2025 को "राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय चौड़ा मैदान शिमला-4 (कोटशेरा)" में आयोजित "राज्य स्तरीय pre-RD चयन शिविर 2025" में NSS इकाई कुल्लू का प्रतिनिधित्व किया।
NSS UT Chandigarh
NSS Himachal Pradesh
NSS India
NSS Unit GC Kullu

Photos from NSS Unit GC Kullu's post 31/10/2025

शुक्रवार 31 अक्तूबर 2025
आज सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के अवसर पर राजकीय महाविद्यालय कुल्लू के एन एस एस ईकाई द्वारा पदयात्रा का आयोजन किया । जिसमें 80 स्वयंसेवियों ने भाग लिया और प्रोग्राम ऑफिसर डॉ० खेम चंद मुख्य रूप से उपस्थित रहे। पदयात्रा सुबह 9 बजे कॉलेज से शुरू हुई थी और माल रोड़ से होकर लोअर ढालपुर तक और वहा से सर्वरी और बस अड्डा के पीछे होकर भूतनाथ पुल से राष्ट्रीय राज मार्ग 03 से होकर तलोगी तक गए और वहा से वापिस कॉलेज आए और सबको रिफ्रेशमेंट दी गई। यह पदयात्रा 8 कि० मी० की आयोजित की गयी थी। इस अवसर पर प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया था। जिसमें कि पोस्टर मेकिंग और नारा लेखन मुख्य था ।

Photos from NSS Unit GC Kullu's post 24/09/2025

आज दिनांक 24 सितम्बर 2025 को राजकीय महाविद्यालय कुल्लू इकाई द्वारा "56वां राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस" बहुत हर्षोल्लास से मनाया गया। इस कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. राकेश राणा जी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में मां शारदा की वंदना के साथ हुई। मुख्य अतिथि डॉ. राकेश राणा जी ने सभी को राष्ट्रीय सेवा योजना के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी।उन्होंने स्वयं सेवकों को संदेश दिया कि हमें अपने देश की प्रगति में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी।उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना महात्मा गांधी जी के विचारों से प्रेरित योजना है तथा हम सभी को महात्मा गांधी जी के सिद्धांतो को अपने जीवन में अपनाना चाहिए।कार्यक्रम अधिकारी डॉ. खेम चंद जी ने राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा वर्ष भर किए गए कार्यों की विस्तृत जानकारी दी और मंच संचालन करते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व एवं आधुनिक युग में इसकी सार्थकता पर प्रकाश डाला। इस कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां जैसे एकल गीत, पहाड़ी नृत्य, अर्ध शास्त्रीय नृत्य , लाहौली, कुल्लवी तथा पहाड़ी शिमला नाटी प्रस्तुत की और एक पहाड़ी फैशन शौ भी प्रस्तुत किया गया तथा स्वयं सेवकों ने "एन एस एस का महत्त्व" विषय पर एक नाटक प्रस्तुत किया। इसके पश्चात RDC HOLDER 2025 बेबी शर्मा ने अपनी documentary प्रस्तुत की और अपनी दिल्ली यात्रा के अनुभव को स्वयंसेवियों के साथ साझा किया। इसके पश्चात मुख्य अतिथि के हाथों से स्वयंसेवियों को विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्राप्त स्थान के आधार पर पुरस्कार दिए गए जिसमे Talent Hunt में राजेंद्र ने प्रथम और नेहा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा पोस्टर मेकिंग में प्रेरणा ने प्रथम और मोनिका ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया और रंगोली प्रतियोगिता में महेश्वरी ने प्रथम और खुशबु ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम की समाप्ति राष्ट्रीय गान के साथ की गई। कार्यक्रम के अंत में सभी स्वयं सेवकों को रिफ्रेशमेंट दी गई। रिफ्रेशमेंट कमेटी में अलिषा,अंबिका, दिया, किरण, महक और सवित्र ने अपनी भागीदारी दी। सजावट अभिनव द्वारा करावी गयी थी। मंच संचालन अध्यक्ष सृष्टि शर्मा, मनस्वी शर्मा, दिया, और, राधिका द्वारा किया गाय। DJ चलने की जिम्मेदारी सुंदर की थी और सभी स्वयंसेवियों ने अनुशान बनाये रखा। पुनीत द्वारा सभी गतिविधियों की तस्वीर निकली गयी।

Want your organization to be the top-listed Government Service in Kullu?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Address


Near Dhalpur Ground
Kullu