cityasspass

cityasspass

Share

24/05/2026

मौजूदा ऊर्जा संकट का सामना प्राकृतिक संसाधनों के प्रयोग से करे: महाजन
वैकल्पिक स्वदेशी संसाधनों से आम आदमी को बचत के साथ पर्यावरण की रक्षा संभव
स्वदेशी जागरण मंच तथा स्वाभिमान भारत ट्रस्ट द्वारा आयोजित जिला स्तरीय विचार अभ्यास तथा प्रशिक्षण वर्ग में ऊर्जा संकट के निदान पर मंथन
देश के लोग तेल और गैस पर निर्भरता कम कर पाए तो यह देश के लिए बड़ी उपलब्धि होगी
करनाल, 24 मई (): स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय सह संयोजक अश्वनी महाजन ने कहा है कि यदि देश में तेल और गैस के विकल्प के रुप में सौर एनर्जी हाईड्रो इनर्जी तथा विंड एनर्जी कर प्रयोग प्रचुरता में करना शूरू कर दिया। और देश के लोग तेल और गैस पर निर्भरता कम कर पाए तो यह देश के लिए बड़ी उपलब्धि होगी। उन्होंने कहा कि हाई वे पर मैन्ड चार्जिंग स्टेशन लगेंगे। यह स्टेशन सौर एनर्जी से चार्ज होंगे। उन्होंने बैकल्पिक संसाधनों के प्रयोग से नाप केवल देश को विदेशी मुद्रा की बचत होगी वल्कि लोगों के खर्चों में भी कमी आएगी। वह आज करनाल के स्वामी विवकानंद स्कूल में स्वदेशी जागरण मंच तथा स्वाभिमान भारत ट्रस्ट द्वारा आयोजित जिला स्तरीय विचार अभ्यास तथा प्रशिक्षण वर्ग में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। क ार्यक्रम के उद््घाटन सत्र में उद्योगपति जीएस मनचंदा, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विभाग कार्यवाह सुधीर जी, स्वदेशी जागरण मंच के पूण्ज्र्ञ कालिक कार्यकर्ताओं के राष्ट्रीय पालक सतीश चावला और दुलीचंद्र वक्ता के तौर पर मौजूद थे। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्जवलित कर अतिथियों ने किया। इस अवसर पर स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय सह संयोजक अश्वनी महाजन ने कहा कि आज देश के आम लोगों को गैस और तेल की बचत करने की जरूरत हैं। हमारे बजट का अस्सी प्रतिशत से अधिक धन तेल और गैस के आयात पर खर्च होता है। आज जो स्थिति बन रही है। उसके रहते गैस और तेल पर निर्भरता यदि दो गुने से अधिक कम नहीं की तो हम सरवाइव नहीं कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि बिजली की ई गाडिय़ां लोगों के बजट को भी कम करेेंगी। उन्होंने कहा कि पावर क्राइसिस से बचने के लिए सभी को एकजुट होकर संघर्ष करना जरूरी हैं। इस अवसर पर अभ्यास वर्ग चार सत्रों में संचालित किया गया।इस बर्ग में स्वेदशी की विकास यात्रा पर दुली चंद राष्ट्र रिषि दत्तोपंत ठैंगड़ी के जीवन पर श्रीमती पदमेश ववेजा, पंॢडत दीन दयाल जी के जीवन पर सुरेश पुरी ने स्व्ेदशी के पहले शहीद बाबू गेनू सैद पर मीनू चावल ने जिला स्वावलंबन केंद्र पर देवेंद्र अरोड़ा ने स्वदेशी कार्य में महिलाओं की भूमिका पर सरोज चावला ने कमल जी ने धार्मिक पर्यटन पर, सुधसीर जी ने कुटुम्ब प्रवोधन विषय पर के के चावला ने वरिष्ठ नागरिक आयाम पर प्रेम ढींगड़ा ने स्वदेशी मेला औश्र कुटीर उद्योग पर , विकास अत्री ने पर्यावरण पर सुरेंद्र गोयल ने मौजूदा ऊर्जा संकट और भारत पर प्रभाव सतीश चावला जी ने समृद्ध भारत एंव महान भारत एट द रेट 2047 विषय पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर भजन लाल, सुरेश पुरी, श्रुति काम्बोज सहित अन्य सदस्यों ने अपने विचार व्यक्त किए।

28/04/2026

श्री श्याम बालाजी दर्शन सेवा समिति द्वारा दी दिवसीय निःशुल्क बस यात्रा रवाना, गूंजे जयकारे श्रद्धालुओं को अग्रोहा धाम, सालासर बालाजी लक्ष्मी माता और खाटू श्याम धाम के करवाएंगे जाएंगे दर्शन करनाल, 25 अप्रैल () : श्री श्याम बालाजी दर्शन सेवा समिति की ओर से शनिवार को दो दिवसीय निःशुल्क धार्मिक बस यात्रा का शुभारंभ किया गया। यात्रा करनाल से रवाना हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।इस यात्रा के अंतर्गत श्रद्धालु अग्रोहा धाम, सालासर बालाजी मंदिर, लक्ष्मी माता मंदिर और खाटू श्याम धाम के दर्शन करेंगे।समिति के अध्यक्ष प्रमोद मंगला ने विधिवत पूजा-अर्चना कर और नारियल फोड़कर बस यात्रा को रवाना किया। बस के रवाना होते ही जय श्री श्याम के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा और श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।प्रमोद मंगला ने कहा कि धार्मिक यात्राएं व्यक्ति के मन और विचारों को शुद्ध करती हैं तथा समाज में भाईचारे और सद्भाव को बढ़ावा देती हैं। उन्होंने बताया कि समिति पिछले कई वर्षों से निःस्वार्थ भाव से श्रद्धालुओं को खाटू श्याम धाम, मेहंदीपुर बालाजी और वृंदावन सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों की यात्राएं करवा रही है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि समिति हर माह इस प्रकार की यात्राओं का आयोजन करती है, जिसमें श्रद्धालुओं के लिए रहने, खाने-पीने और अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की जाती है।इस बार बस यात्रा निशुल्क जा रही है। इस अवसर पर मुख्य सेवक विकास गर्ग, संजीव मित्तल, योगेन्द्र शर्मा, अनिल मित्तल, जतिन, विपिन गुप्ता, टीना सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

22/04/2026

फोर्टिस मोहाली के डॉक्टरों ने दिमाग की नसों की बीमारी से पीड़ित मरीजों को नया जीवन दिया

करनाल, 21 अप्रैल, 2026: फोर्टिस अस्पताल मोहाली के डॉक्टरों ने दिमाग कीनसों से जुड़ी एक जटिल बीमारी आर्टेरियोवेनस मालफॉर्मेशन (एवीएम) सेपीड़ित दो मरीजों का सफल इलाज कर एक बड़ी सफलता हासिल की है।इस इलाज में डॉक्टरों ने बिना बड़ी सर्जरी के एक आधुनिक तकनीक काइस्तेमाल किया, जिसे एम्बोलाइजेशन कहा जाता है। यह एक ऐसी प्रक्रियाहै जिसमें शरीर के अंदर पतली ट्यूब (कैथेटर) डालकर खराब नसों में खूनका बहाव रोका जाता है, जिससे ट्यूमर, नसों की कमजोरी और खून बहनेजैसी समस्याओं का इलाज किया जाता है।

एवीएम एक ऐसी स्थिति है जिसमें दिमाग की कुछ नसें आपस में गलततरीके से जुड़ जाती हैं। इससे खून का दबाव बढ़ जाता है और मरीज को दौरेपड़ना, तेज सिरदर्द या दिमाग में खून बहने जैसी गंभीर परेशानी हो सकती है।समय पर इलाज न मिलने पर यह जानलेवा भी साबित हो सकती है।

एक मामले में 24 साल के एक मरीज को दिमाग में खून बहने के लक्षणों केसाथ फोर्टिस मोहाली लाया गया। जांच में पता चला कि उसे जटिल एवीएमहै, जिसमें दोबारा खून बहने का खतरा ज्यादा था। डॉ. विवेक अग्रवाल औरउनकी टीम ने बिना ऑपरेशन किए, एक पतली ट्यूब के जरिए दिमाग कीप्रभावित नसों तक पहुंचकर खास दवा डालकर उन गलत जुड़ी नसों को बंदकर दिया।

इसी तरह, 30 साल के एक अन्य मरीज में भी ऐसी ही समस्या पाई गई, जिसके लिए तुरंत और सही इलाज जरूरी था। डॉक्टरों ने इस मरीज का भीसफल इलाज किया। दोनों ही मामलों में इलाज के बाद अच्छे परिणामसामने आए हैं और मरीजों की हालत में लगातार सुधार हो रहा है।

डॉ. विवेक अग्रवाल ने बताया कि दिमाग की नसों की यह बीमारी अचानकखून बहने का कारण बन सकती है और काफी खतरनाक होती है। लेकिनआज की आधुनिक तकनीकों की मदद से बिना बड़ी सर्जरी के इसकासुरक्षित इलाज संभव है। उन्होंने कहा कि समय पर जांच और इलाज सेमरीज की जान बचाई जा सकती है और कई मामलों में बड़े ऑपरेशन से भीबचा जा सकता है।

उन्होंने आगे कहा कि यह सफलता फोर्टिस मोहाली में उपलब्ध आधुनिकइलाज सुविधाओं को दर्शाती है। यहां स्ट्रोक, नसों की कमजोरी (एन्यूरिज्म) और एवीएम जैसी बीमारियों का इलाज नई तकनीकों के जरिए किया जारहा है, जिससे मरीज जल्दी ठीक होते हैं और उन्हें कम परेशानी होती है।

11/04/2026

श्री श्याम-बालाजी संकीर्तन महोत्सव का भव्य आयोजन
भजनों और रासलीला ने श्रद्धालुओं को किया मंत्रमुग्ध
करनाल, 11 अप्रैल () : श्री श्याम बालाजी दर्शन सेवा समिति की ओर से श्री बालाजी एवं श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव का आयोजन बड़े ही श्रद्धा और धूमधाम के मनाया गया। यह भव्य कार्यक्रम डिवाइन बैंक्वेट हाल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम स्थल पर बाबा श्याम और बालाजी महाराज के दरबार को विशेष फूलों से आकर्षक रूप में सजाया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। कार्यक्रम का शुभारंभ शाम 6 बजे ज्योत प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर करनाल के विधायक जगमोहन आनंद और मेयर रेनू बाला गुप्ता सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर बाबा श्याम और बालाजी महाराज का आशीर्वाद लिया। महोत्सव में श्री आशु भगत जी (निज मंदिर मुख्य पुजारी, श्री महामाया बाला सुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर) और श्री देवेंद्र पुजारी जी (निज मंदिर पुजारी, चुलकाना धाम) का विशेष सानिध्य प्राप्त हुआ। भजन संध्या में जतिन जिंदल, किशोरी कनिष्का, डॉ. दिनेश गोयल और गौरव गंधर्व ने अपने भजनों से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण श्री रासलीला रही, जिसे देखने के लिए श्रद्धालु देर रात तक डटे रहे। संकीर्तन के दौरान श्याम रसोई में प्रसाद वितरण भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस मौके पर प्रमोद मंगला, डॉ. हरिराम गुप्ता, विकास गर्ग, योगेंद्र शर्मा, संजीव मित्तल, अमन गोयल, संजीव गोयल, विपिन गुप्ता, विजय गर्ग, जोनी, बृजेंद्र, गोपाल गर्ग सहित समिति के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

Want your business to be the top-listed Media Company in Karnal?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Address


Sadar Bazar , Ragnuath Mandir
Karnal
132001