JSNews
We bring you breaking news, in-depth reports.
गांव पिछोलिया में पहुंचे विधायक योगेंद्र राणा ने लिया कार्यक्रम स्थलों का जायजा पहुंचेंगे केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर
22/05/2026
फर्जी दस्तावेज देकर जमानत कराने वाले दो आरोपी
जिला पुलिस करनाल द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सिविल लाइन के अंतर्गत आने वाले पुलिस चौकी सेक्टर-13 की टीम ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई चौकी इंचार्ज उप निरीक्षक जसविंदर कोर के नेतृत्व में मुख्य सिपाही बलजीत सिंह की अध्यक्षता में गठित पुलिस टीम द्वारा विश्वसनीय सूचना के आधार पर की गई।
पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी महेंद्र पुत्र बलवंत सिंह निवासी टिकडा कॉलोनी फूशगढ़, करनाल व रविंद्र पुत्र फूल सिंह निवासी मिमलाना, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश को काबू किया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से फर्जी आधार कार्ड व मोबाईल फोन बरामद किए गए, जिनका उपयोग जमानत प्रक्रिया में किया गया था।
प्राथमिक जांच में सामने आया कि आरोपीयो ने आर्थिक लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से फर्जी दस्तावेज तैयार करवा कर न्यायालय में प्रस्तुत किए। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपीयो के खिलाफ संबंधित धाराओं में अभियोग दर्ज कर विधि अनुसार कार्रवाई अमल में लाई गई।
आज दोनों आरोपीयान को माननीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। मामले की गहनता से जांच जारी है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस कृत्य में अन्य कोई व्यक्ति शामिल तो नहीं है।
जिला पुलिस करनाल आमजन से अपील करती है कि किसी भी प्रकार के दस्तावेजी कार्य में फर्जीवाड़ा न करें। ऐसे मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the business
Telephone
Website
Address
Karnal
132001