Ashutosh Rajput "Ashu"
11/06/2026
"तिर्वा की जनता का उत्पीड़न बंद करे बिजली विभाग, सौतेला व्यवहार अब बर्दाश्त नहीं!"
11/06/2026
"कैसा ये विकास है, ऊर्जा मंत्री के गृह क्षेत्र में ही अंधेरे का वास है!"
10/06/2026
"परम सौभाग्य! तिर्वा विधानसभा के अंतर्गत अपने पैतृक गांव बद्धापुर्वा (मौजा-ड्योढ़ा) में समस्त पूज्य ग्रामवासियों एवं क्षेत्रवासियों के असीम सहयोग व स्नेह से आयोजित 'श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ' में सम्मिलित होने का सुअवसर प्राप्त हुआ। इस पावन अवसर पर पूज्य कथावाचक आचार्य डॉ. स्वामी कृष्णानंद जी महाराज एवं मुख्य परीक्षित पूजनीय दादी श्रीमती सुषमा देवी जी व बाबा श्री अखिलेश जी (शिक्षक) के श्रीचरणों में वंदन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया और भक्तिमयी कथा का श्रवण कर मन अभिभूत हो गया। इस भव्य एवं दिव्य आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी ग्रामवासियों एवं क्षेत्रवासियों का हृदय से आभार एवं धन्यवाद। प्रभु की कृपा सब पर बनी रहे।"
10/06/2026
"कुर्सी का मोह छोड़, जो संगठन को सींचेगा,
वही सिपाही कल को विधानसभा जीतेगा!"
10/06/2026
"सत्ता पक्ष राजनीति के मैदान में वैचारिक जंग लड़िए,
घटिया हरकतों से किसी की बेटी पर उंगली मत उठाइए।"
माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी की सुपुत्री के खिलाफ सोशल मीडिया पर भ्रामक और मनगढ़ंत खबरें चलाना यह साबित करता है कि कुछ लोग वैचारिक रूप से पूरी तरह हार चुके हैं। जब विकास और मुद्दों पर बात करने की औकात नहीं बचती, तो लोग ऐसे ही ओछे हथकंडों पर उतर आते हैं। यह सिर्फ एक परिवार पर नहीं, बल्कि समाज की हर बेटी के सम्मान पर हमला है। हम उत्तर प्रदेश पुलिस और साइबर सेल से मांग करते हैं कि इस प्रोपेगैंडा के पीछे के चेहरों को बेनकाब कर उनके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
आपका
लोधी आशुतोष राजपूत "आशू"
समाजवादी कार्यकर्ता, कन्नौज
09/06/2026
PDA की एकजुटता से घबराई भाजपा का मानसिक दिवालियापन! यह बेहद हास्यास्पद है कि जो भाजपा हमेशा 'फूट डालो और राज करो' की नीति पर चलती आई है, आज उसे पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों के हक-अधिकार (PDA) की चिंता सता रही है। सच तो यह है कि PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) कोई चुनावी समीकरण नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश की शोषित और वंचित जनता की एकजुटता की वो ताकत है जिसने भाजपा की विभाजनकारी राजनीति की जड़ें हिला दी हैं।
जब आप "न्याय दिलाने की हद" की बात करते हैं, तो यूपी की जनता आपसे कुछ सीधे सवाल पूछ रही है:
P (पिछड़ा) का हक: 69,000 शिक्षक भर्ती में पिछड़ों और दलितों के हक पर डाका किसने डाला? जब पिछड़े समाज के युवा सड़कों पर लाठियां खा रहे थे, तब आपके नेता एसी कमरों में बैठकर राजनीति चमका रहे थे।
D (दलित) पर अत्याचार: हाथरस की बेटी को रात के अंधेरे में मिट्टी का तेल डालकर किसने जलाया था? तब आपकी 'हद' कहाँ थी? लैटरल एंट्री के जरिए दलितों और पिछड़ों का आरक्षण किसने निगला?
युवा और रोजगार: पेपर लीक का जो 'Y' (युवा) शिकार हुआ है, उसमें क्या सिर्फ एक जाति के लोग थे? करोड़ों युवाओं का भविष्य बर्बाद करने वाली भाजपा आज हमदर्दी का ढोंग कर रही है।
समाजवादी पार्टी हर उस पीड़ित के साथ खड़ी है जिसके साथ अन्याय हुआ है। माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी का PDA फॉर्मूला समाज के हर वंचित को उसका हक और सम्मान दिलाने की लड़ाई है।
भाजपा की यह 'बांटो और राज करो' वाली स्क्रिप्ट अब पुरानी हो चुकी है। आप "M" और "Y" का डर दिखाकर दलितों और पिछड़ों को गुमराह नहीं कर सकते। PDA एकजुट है, सजग है और अपने अधिकारों के लिए समाजवादी झंडे के नीचे मजबूती से खड़ा है। न्याय की नौटंकी बंद करिए और अपनी सरकार के अत्याचारों का हिसाब दीजिए!
आपका
लोधी आशुतोष राजपूत "आशू"
समाजवादी कार्यकर्ता, कन्नौज
09/06/2026
कन्नौज जनपद के ऊर्जावान और कर्मठ समाजवादी साथियों को क्रांतिकारी सलाम! कन्नौज सिर्फ एक जिला नहीं है, यह समाजवाद की वह ऐतिहासिक प्रयोगशाला है जिसने हमेशा देश को नई दिशा दिखाई है। आदरणीय नेताजी और श्रद्धेय लोहिया जी के विचारों को अपने पसीने से सींचने वाले यहाँ के एक-एक कार्यकर्ता पर पूरे समाजवादी परिवार को गर्व है। आज जब संगठन और सामाजिक न्याय की लड़ाई एक नए दौर में है, तब कन्नौज के कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी और बड़ी हो जाती है। आइए, आपसी एकजुटता और 'पीडीए' (PDA) के संकल्प के साथ हर गाँव, हर बूथ तक समाजवाद का संदेश पहुँचाएँ। नेता से बड़ा कार्यकर्ता होता है और आपकी यही ताकत पार्टी की असली पूँजी है।
आपका
लोधी आशुतोष राजपूत "आशू"
समाजवादी कार्यकर्ता, कन्नौज
जय समाजवाद, जय कार्यकर्ता!
08/06/2026
धर्म और संत समाज हमारे लिए राजनीति का नहीं, आस्था और संस्कृति का विषय हैं।
08/06/2026
"परियोजनाएं ठप करने वालों को जवाब देने और कन्नौज की खुशहाली वापस लाने के लिए साइकिल को चुनें।" #आवाज_आपकी_संकल्प_हमारा
07/06/2026
जात-पात और भेद-भाव से ऊपर उठकर, PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक, अगड़ा और आधी आबादी) के साथ मिलकर सर्वसमाज के कल्याण और समृद्ध समाज का निर्माण करना ही हमारा लक्ष्य है। #आवाज_आपकी_संकल्प_हमारा
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the public figure
Telephone
Website
Address
Kannauj