Smart Brain

Smart Brain

Share

14/03/2026

एलपीजी सिलेंडर की कमी से परेशान हैं? 🤔
अब सवाल यह है – इंडक्शन बेहतर है या इंफ्रारेड चूल्हा?

एलपीजी सिलेंडर की बढ़ती कीमत और रिफिल में देरी के कारण आजकल कई लोग इंडक्शन और इंफ्रारेड कुकटॉप की ओर जा रहे हैं।

इंडक्शन कुकटॉप ज्यादा ऊर्जा कुशल माना जाता है और इसमें खाना जल्दी बनता है, लेकिन इसमें केवल स्टील या आयरन बेस वाले बर्तन ही इस्तेमाल किए जा सकते हैं।

वहीं इंफ्रारेड कुकटॉप में एल्यूमिनियम, कॉपर और मिट्टी के बर्तन भी इस्तेमाल किए जा सकते हैं, लेकिन इसमें बिजली की खपत थोड़ी ज्यादा हो सकती है।

खरीदते समय 2000 वॉट की क्षमता, ISI मार्क और सेफ्टी फीचर्स जैसे ऑटो कट और टेम्परेचर कंट्रोल जरूर देखें।

24/02/2026

जो गणित का बादशाह होगा वही सवाल का जवाब दे पाएगा
5a-1=4!
a=?

23/01/2026

मक्का की फसल से अच्छी पैदावार लेने के लिए एक अच्छा बीज का चुनाव भी होना बहुत जरूरी होता हैं | तभी हम अच्छी पैदावार ले सकते हैं | तो मार्केट में मिलने वाली मक्का की अच्छी किस्मों में से यह चार किस्मों बहुत ही अच्छी पैदावार देने वाली बैरायटी हैं | वह इस प्रकार से हैं -

💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥

1️⃣ किस्म का नाम 👉 पायोनियर 1899 (Pioneer 1899)
विशेषताएं👉 यह मक्का की किस्म बसंत (Spring) और रबी सीजन की सबसे लोकप्रिय किस्मों में से एक है। यह वेरायटी 95-110 दिनों में पककर तैयार हो जाती है। इसके दाने काफी वजनदार और चमकदार होते हैं। इसकी पैदावार क्षमता 35-40 क्विंटल प्रति एकड़ तक जाती है।

💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥

2️⃣ किस्म का नाम 👉 विराट 18 (Virat 18)
विशेषताएं 👉 यह मध्यम अवधि (90-110 दिन) की किस्म है। इसके भुट्टे ऊपर तक दानों से भरे और ठोस होते हैं। यह ज्यादा बारिश वाले क्षेत्रों के लिए भी उपयुक्त है और प्रति एकड़ 30-35 क्विंटल तक पैदावार दे सकती है।

💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥

3️⃣ किस्म का नाम 👉 कावेरी 5210 (Kaveri 5210) विशेषताएं 👉 यह किस्म अपनी सूखा सहन करने की क्षमता के लिए जानी जाती है। इसके पौधे मजबूत होते हैं और अक्सर एक पौधे में दो भुट्टे लगते हैं। इसकी फसल 105-115 दिनों में तैयार होती है और दाना चमकीला नारंगी होता है।

💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥

4️⃣ किस्म का नाम 👉 पिनाकी (Pinaki) डबल एम
विशेषताएं 👉 इसकी सबसे बड़ी खूबी इसकी मजबूत जड़ें और तना है, जिससे यह तेज हवाओं में गिरती नहीं है। इसमें कीट और रोगों (जैसे तना छेदक) के प्रति अच्छी प्रतिरोधक क्षमता होती है। यह खरीफ सीजन के लिए बेहतरीन मानी जाती है।

💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥

नोट - बुवाई के समय लाइन से लाइन की दूरी 18 इंच और बीच से बीज की दूरी 9 इंच रखें |

"मक्के की चमक, किसान की धमक!"

बाकी आपको कौन-सी वैरायटी ने अच्छी पैदावार दी अपना अनुभव शेयर करें... धन्यवाद 💯

.

Photos from Smart Brain's post 15/01/2026

20 साल का इंतजार खत्म, हरदोई से गुरसहायगंज (कन्नौज) वाया सांडी नई रेलवे लाइन के प्रस्ताव को मिली मंजूरी, ₹1302 करोड़ से होगा निर्माण।🛤️🚂🏗️

📍रेलवे ने यूपी के हरदोई से गुरसहायगंज (कन्नौज) वाया सांडी नई रेल लाइन को मंजूरी दे दी है, जो 20 साल से ज़्यादा पुरानी मांग थी; इस परियोजना से दोनों ज़िले सीधे जुड़ेंगे और 1302 करोड़ रुपये की लागत से करीब 59.30 किमी लंबी लाइन बनेगी, जिससे लोगों को आने-जाने में आसानी होगी और विकास को बढ़ावा मिलेगा।

मुख्य बातें:👇

✅ मंजूरी: रेलवे मंत्रालय ने इस नई लाइन के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है।

💰 बजट: परियोजना के लिए ₹1302 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

🚧 दूरी: लाइन की कुल लंबाई लगभग 59.30 किलोमीटर होगी।

🎯 लाभ: हरदोई और कन्नौज सीधे रेल नेटवर्क से जुड़ेंगे, जिससे आवागमन सुगम होगा और क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास में तेज़ी आएगी।

📢 इंतज़ार खत्म: 'सांडी रेल लाओ संघर्ष समिति' के 20 साल के संघर्ष के बाद यह मंज़ूरी मिली है।

Want your school to be the top-listed School/college in Kannauj?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Telephone

Website

Address


Kannauj
209726

Opening Hours

9am - 5pm